झालावाड़ /- भारतीय अंगदान जन-जागरुकता अभियान के तहत राज्य में ऑर्गन डोनर्स एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारीयों का सम्मान समारोह माननीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के मुख्य आतिथ्य, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती सुभ्रा सिंह की अध्यक्षता में आरएचएसडीपी हॉल, स्वास्थ्य भवन जयपुर में आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री, अतिरिक्त मुख्य सचिव, मिशन निदेशक एनएचएम, निदेशक जन स्वास्थ्य सहित अधिकारी उपस्थित थे। जिनके द्वारा झालावाड़ जिले से स्वर्गीय श्री भूरिया जी के परिजनों को उनके द्वारा 25 फरवरी 2024 को झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में लीवर व दो किडनी एवं 2 कोर्निया डोनेट करने पर सम्मानित किया गया। स्वर्गीय श्री भूरिया के द्वारा लीवर व दो किडनी डोनेट करने पर उनमे से एक किडनी व लिवर का प्रत्यारोपण एसएमएस अस्पताल जयपुर में एवं एक किडनी का प्रत्यारोपण एम्स जोधपुर में किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साजिद खान, झालावाउ़ मेडिकल कॉलेज से नोडल ऑफिसर डॉ. रामसेवक योगी, को. नोडल ऑफिसर डॉ.अखिलेश मीणा, ऑर्गन रिट्राईवल टीम लीडर डॉ. विशाल नेनिवाल, ऑप्टीमिशेशन टीम लीडर डॉ. रक्षा कुमारी को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री, अतिरिक्त मुख्य सचिव, मिशन निदेशक एनएचएम, निदेशक जन स्वास्थ्य द्वारा सम्मनित किया गया। झालावाड़ जिले के स्वर्गीय श्री भूरिया जी के परिजनों द्वारा माननीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के मुख्य आतिथ्य, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती सुभ्रा सिंह से मुलाकात कर उन्हे सम्मानित करने के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही अपने परिचितों को भी अंगदान के लिये प्रेरित करने का आश्वासन दिया। झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में प्रातः 10 से 12 बजे तक अंगदान करने एवं अंगदान के लिये प्रेरित करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया जावेगा। गौरतलब है कि अंगदान ऑनलाईन शपथ कार्यक्रम में झालावाड़ मेडिकल कॉलेज टीम द्वारा 593 नागरिको को अंगदान करने की शपथ दिलवाई गई है। डॉ राम सेवक योगी नोडल ऑफिसर झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के द्वारा बताया गया कि भारत सरकार एवं राजस्थान सरकार द्वारा अंगदान और स्पेशली ब्रेन डेड अंगदान को बताया देने तथा जान जागरूकता बडावा देने के लिए जुलाई महीने को अंगदान महीना और 3 अगस्त को भारतीय अंगदान दिवस मनाया जाये और राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज और सभी सरकारी अस्पताल को २ दिन के लिए ग्रीन लाइट लगा कर जान जागरूकता को बढ़ावा करे
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
પુરના પાણી જોવા 3 લોકોએ જીવ જોખમમાં મુક્યો
#buletinindia #gujarat #bharuch
ધ્રાંગધ્રાનાં પૌરાણિક મહાલક્ષ્મી મંદિરે 551 દીવડની મહાઆરતી કરી સોમવતી અમાસની ઉજવણી
ધ્રાંગધ્રાનાં પૌરાણિક મહાલક્ષ્મી મંદિરે 551 દીવડની મહાઆરતી કરી સોમવતી અમાસની ઉજવણી
Parliament Security Breach: Rajasthan से मिले आरोपियों के जले हुए Mobile Phone | Lalit Jha | Crime
Parliament Security Breach: Rajasthan से मिले आरोपियों के जले हुए Mobile Phone | Lalit Jha | Crime
જાંબુઘોડાના બોરકાચ અને ભુરીયાકુવા ગામે મોડેલ ઇકો વિલેજ પ્રોજેક્ટ હેઠળના વિવિધ વિકાસકીય કામોનું ધારાસભ્ય જયદ્રથસિંહ પરમારના હસ્તે લોકાર્પણ કરાયું.
128 હાલોલ વિધાનસભા મત વિસ્તારમાં સમાવિષ્ટ જાંબુઘોડા તાલુકાના બોરકાચ અને ભુરીયાકુવા ગામે ગુજરાત...
हाउसफुल के बाद बागी 4 में नजर आएंगे संजय दत्त:फिल्म का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर किया शेयर, विलेन का किरदार निभाएंगे एक्टर
टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म बागी 4 में अब संजय दत्त भी नजर आएंगे। मेकर्स ने फिल्म में एक्टर की...