भाजपा नेता राकेश नायक की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने न्यू मेडिकल अस्पताल में गलत ग्रुप का बल्ड चढ़ाने से महिला की जान पर आफत बनने की जांच करने, स्टोर में पड़ी डेंटल एक्सरे मशीन चालू कराने, एसएसवी में इमरजेंसी सेवा चालू करवाने, अग्निशमन उपकरण चालू करवाने सहित कई समस्याओं के निराकरण के लिए प्राचार्य डा संगीता सक्सेना से मुलाकात की। नायक ने बताया कि राजस्थान भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार और चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के नेतृत्व में चिकित्सा विभाग संवेदनशीलता के साथ जनहित के कार्य कर रही है परंतु दूसरी तरफ अधिकारियों की लापरवाही के कारण कोटा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल के हालात दयनीय हो रहे है। हाल ही में अस्पताल कर्मियों की लापरवाही के कारण प्रसूता रवीना को गलत ग्रुप का बल्ड चढ़ाया गया जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है परन्तु अभी तक दोषियों पर कार्यवाही नही हो पाई साथ ही मेडिकल कॉलेज के स्टोर में लम्बे समय से दांतो के एक्सरे करने वाली नई मधीन धूल खा रही है और मरीजों को बाहर एक्सरे करवाने जाना पड़ रहा है और एसएसवी में इमरजेंसी नही होने से हार्ट और न्यूरो के मरीजों के इलाज में देरी होती है। भाजपा नेता राधे श्याम नकवाल और नवीन खत्री ने बताया कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हर समय मेडिकल जांच देने,साफ सफाई रखने,बरसात का पानी टपकने,खराब वायरिंग ठीक करवाने आदि की भी मांग की गई है। भाजपा नेता नरेंद्र पुरी और धवन द्वाला ने बताया कि प्राचार्य डा संगीता सक्सेना ने गलत ग्रुप का बल्ड चढ़ाने के मामले की जांच और दोषियों पर कार्यवाही सहित सभी समस्याओं का तुरंत समाधान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर केशव सोनी, राघव गोचर,दिनेश मेहरा,परमानंद मीना,आलोक गोयल,मनु प्रताप,बृजभान सिंह यादव,रवि शर्मा,लालचंद नायक,लोकेश गुप्ता,मोनू पांचाल,लक्की यादव आदि उपस्थित रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Year Ender 2024: Electric Segment में कौन सी बाइक और स्कूटर को लाया गया भारत
Electric Two-Wheelers 2024 साल 2024 में कई बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक लॉन्च हुए है। जिसे...
ડોળાસા નજીક ના માઢગામ પાસે પુરપાટ ઝડપે દોડતા ટ્રેક રોડ સાઈડ ઊભેલી મોટર સાયકલ અને બે વ્યક્તિઓ ને હડફેટે લેતા એક નું મોત ...બીજો ગંભીર રીતે ઘાયલ.,
ડોળાસા તા.૫., ડોળાસા નજીક ના માઢગામ ગામ પાસે ઉના મામલતદાર કચેરી ના બે કર્મચારીઓ ને માતેલા સાંઢ...
Doctor G Official Trailer | Ayushmann K, Rakul P, Shefali S | Anubhuti Kashyap | In Cinemas 14th Oct
Doctor G Official Trailer | Ayushmann K, Rakul P, Shefali S | Anubhuti Kashyap | In Cinemas 14th Oct
एचडी सिंह ने संभाला बूंदी उपखंड अधिकारी का पदभार।
नमाना
एच.डी. सिंह ने संभाला बूंदी उपखण्ड अधिकारी का पदभार,राजस्थान प्रशासनिक सेवा की 2018...
14 नए फीचर्स के साथ आया Toyota Innova Crysta GX+ वेरिएंट, जानें कितनी है कीमत
जापानी वाहन निर्माता Toyota की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन कारों और एसयूवी को ऑफर किया जाता...