सर्वोच्च न्यायालय ने 2008 के जयपुर सीरियल बम धमाकों से संबंधित चार महत्वपूर्ण मामलों में विशेष अनुमति याचिकाएं (SLP)स्वीकार कर ली हैं. वर्ष 2008 में जयपुर में हुए बम धमाकों के मामले में निचली अदालत ने दो अभियुक्तों को वर्ष 2019 में सजा सुनाई थी. मगर बाद में हाई कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया था. राजस्थान सरकार ने हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देने के लिए सु्प्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिकाएं (SLP) दायर की थीं. सर्वोच्च न्यायालय का इन याचिकाओं को स्वीकार करना 2008 के जयपुर सीरियल बम धमाकों के पीड़ितों के लिए न्याय की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है. जयपुर में 13 मई 2008 को 20 मिनट के अंदर 7 स्थानों पर 8 बम धमाके हुए थे. इन धमाकों में 71 लोगों की मौत हो गई थी, और 200 लोग घायल हो गए थे. इस मामले में एक विशेष अदालत ने दिसंबर 2019 में चार लोगों को दोषी ठहराते हुए मौत की सजा सुनाई थी. अदालत ने मोहम्मद सैफ, मोहम्मद सरवर आजमी, सैफुर रहमान और मोहम्मद सलमान को बम लगाने और धमाके करने का दोषी ठहराया था. इस मामले में एक और अभियुक्त शहबाज अहमद पर ई-मेल कर धमाकों की जिम्मेदारी लेने का आरोप था मगर अदालत ने उसे नाबालिग होने के आधार पर बरी कर दिया था. राजस्थान हाई कोर्ट ने 29 मार्च 2023 को निचली अदालत के फैसलों पर रोक लगाते हुए चारों अभियुक्तों को बरी कर दिया. अदालत ने साथ ही पांचवें अभियुक्त को बरी करने के फैसले को भी बहाल रखा था. अदालत ने अभियुक्तों को बरी करने का फैसला सुनाते हुए कहा था कि पुलिस के आतंकवाद-निरोधी दस्ता कोई सबूत पेश नहीं कर सका और इस धमाके में साजिश को साबित करने का कोई आधार नहीं साबित कर पाया. अदालत ने साथ ही यह भी कहा कि इनमें से कई सबूत बनाए हुए लग रहे थे. अदालत ने पुलिस के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
AAJTAK 2 LIVE | AAM AADMI PARTY को मिला नया पता, पर एक और दफ्तर की है मांग ! ARVIND KEJRIWAL | AT2
AAJTAK 2 LIVE | AAM AADMI PARTY को मिला नया पता, पर एक और दफ्तर की है मांग ! ARVIND KEJRIWAL | AT2
राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से मांगीलाल खिलेरी सम्मानित हुए
राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से मांगीलाल खिलेरी सम्मानित हुए
सांचौर (ओम पंवार बिश्नोई)।जयपुर...
Rajasthan में बर्बादी, रो रहा पूरा शहर ! cyclone biparbarjo | IMD | Weather News | Breaking News
Rajasthan में बर्बादी, रो रहा पूरा शहर ! cyclone biparbarjo | IMD | Weather News | Breaking News
नेपाल जनकपुर से श्री राम के ससुराल से मया सीताजी के मेहल देखिए
नेपाल जनकपुर से श्री राम के ससुराल से मया सीताजी के मेहल देखिए
કૃષિ મંત્રી અને પ્રવાસન મંત્રીએ તરણેતર મેળાની મુલાકાત લીધી:રસ્સાખેંચની સ્પર્ધા રસપૂર્વક નિહાળી
સુરેન્દ્રનગર જિલ્લાના તરણેતરમાં આયોજિત ત્રિ-દિવસીય લોકમેળામાં આજે ગ્રામીણ ઓલિમ્પિક સ્પર્ધાઓની...