हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में शारीरिक शिक्षक हनुमान सिंह देवड़ा के सेवानिवृत समारोह में नागौर जिले के गोगेलाव गांव में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पहुंचे थे। समारोह में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में शिक्षामंत्री ने रिटायर हो रहे शारीरिक शिक्षक हनुमान सिंह देवड़ा को प्रणाम करके उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंत्री की शालीनता पर समारोह तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। हनुमान सिंह देवड़ा सेवानिवृत हुए तो पूरा गांव भावुक हो गया। मदन दिलावर ने सेवानिवृत समारोह की प्रशंसा करते हुए कहा कि गुरु-शिष्य की अनुपम भारतीय परंपरा का उदाहरण इस सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में देखने को मिला है, जहां शिष्यों ने अपने गुरु के रिटायरमेंट पर इतना भव्य आयोजन कर गुरुजी का अभिनंदन किया। ये कार्यक्रम मेरे लिए अविस्मरणीय रहेगा।इस अवसर पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है। अगर हम नहीं सुधरे और जागृत नहीं हुए तो मानवता का अंतिम समय सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि अभी वर्तमान में पेड़ काटने की रफ्तार तेज है और लगाने की गति मंद है। पेड़ लगाना भगवान के साक्षात दर्शन करने व कराने के समान है।मदन दिलावर ने समारोह में शारीरिक शिक्षक हनुमान सिंह देवड़ा को प्रणाम करके उनका आशीर्वाद लिया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Hero लेकर आएगी 440cc इंजन से लैस दमदार बाइक, लॉन्च से पहले सामने आई ये डिटेल
हीरो अपने दोपहिया सेगमेंट में वृद्धि करने की योजना बना रही है और इसी को लेकर Hero Mavrick 440 पर...
સુધીરભાઇ વાઘાણીએ આમ આદમી પાર્ટીની તરફેણમાં જંગી મતદાન કરવા બદલ લોકોનો આભાર માન્યો
સુધીરભાઇ વાઘાણીએ આમ આદમી પાર્ટીની તરફેણમાં જંગી મતદાન કરવા બદલ લોકોનો આભાર માન્યો
વાહન ચેકીંગ દરમ્યાન રાજસ્થાન રાજયના વાહન ચોરીના અનડિટેકટ ગુનાનો ભેદ ઉકેલી બે આરોપીઓને ઝડપી પાડતી દાહોદ લોકલ ક્રાઇમ બ્રાન્ચ.
પોકેટ કોપ એપ્લીકેશનની મદદથી વાહન ચેકીંગ દરમ્યાન રાજસ્થાન રાજયના વાહન ચોરીના અનડિટેકટ ગુનાનો ભેદ...
Bharat Mobility 2025: दिल्ली में तीन जगहों पर आयोजित होगा Auto Expo, कैसा रहेगा पूरा शेड्यूल, पढ़ें पूरी खबर
भारत लगातार वाहन निर्माताओं के लिए बड़ा बाजार बनता जा रहा है। इसी को देखते हुए Bharat Mobility के...