नई दिल्ली। पिछले साल यानी 2023 में 2,16,219 भारतीयों ने अपनी नागरिकता त्याग दी है। यह जानकारी केंद्र सरकार ने गुरुवार को राज्यसभा में दी है। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने पिछले पांच सालों (2019-23) में अपनी नागरिकता छोड़ने वाले भारतीय नागरिकों की संख्या के बारे में लिखित जवाब दिया है। उन्होंने साल 2011 से 2018 के भी आंकड़े राज्यसभा में पेश किए।

मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने नागरिकता त्यागने वाले भारतीयों के आंकड़े देते हुए बताया कि 2023 की तुलना में 2022 में 2,25,620 लोगों ने भारतीय नागरिकता त्याग दी।

सांसद राघव चड्ढा ने सरकार से सवाल पूछा

दरअसल, आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने सरकार से यह सवाल पूछा था। उन्होंने पूछा क्या सरकार ने 'बड़ी संख्या में लोगों के नागरिकता त्यागने' और 'भारतीय नागरिकता की कम स्वीकार्यता' के पीछे की वजहों की जांच की है।