राजस्थान की राजधानी जयपुर में भारी बारिश का दौर जारी है. बुधवार रात से जयपुर में शुरू हुई बारिश ने भारी तबाही मचा रखी है. बारिश के कारण जयपुर में जगह-जगह जलजमाव हो गया है. कई जगहों सड़कें झील सी बन गई है. मौसम विभाग के अनुसार जयपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भी आगे भी बारिश होती रहेगी. मौसम पूर्वानुमान और बारिश के कारण जयपुर में हुए बुरे हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने शुक्रवार 2 अगस्त को भी जयपुर में सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया है. गुरुवार देर शाम जिला प्रशासन ने स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया. इससे पहले गुरुवार को भी भारी बारिश के कारण जयपुर में स्कूल बंद रखे गए थे. मालूम हो कि बुधवार को जयपुर में 173 एमएम बारिश दर्ज हुई, जो पिछले 12 साल में अगस्त में हुई सर्वाधिक बारिश है. दरअसल जयपुर शहर में भारी बारिश को देखते हुए जिला कलक्टर के निर्देशानुसार जयपुर शहर के सभी राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक सभी विद्यालयों में शुक्रवार को 2 अगस्त का अवकाश घोषित किया है. सभी संस्था प्रधान आदेश की पालना सुनिश्चित करेंगे.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
મારૂ ગીર-ધાંધા નેસની મુલાકાત | કેવુ જીવન છે માલધારીઓનુ / જંગલના છોરૂ
મારૂ ગીર-ધાંધા નેસની મુલાકાત | કેવુ જીવન છે માલધારીઓનુ / જંગલના છોરૂ
आयआयटी पूर्वपरीक्षेत श्रावण बड गुजरचे यश
आयआयटी पूर्वपरीक्षेत श्रावण बड गुजरचे यश सिल्लोड शहरातील रामकृष्ण माध्यमिक व उच्च माध्यमिक...
Breaking News: PM Modi अमेरिका दौरे के दौरान Donald Trump से नहीं करेंगे मुलाकात | Aaj Tak News
Breaking News: PM Modi अमेरिका दौरे के दौरान Donald Trump से नहीं करेंगे मुलाकात | Aaj Tak News
ગાંધીધામ મધ્યે કાર્યરત હેપ્પી ધ ફેમિલી સલૂન
ગાંધીધામ મધ્યે કાર્યરત હેપ્પી ધ ફેમિલી સલૂન
આપ પણ આપના પરિવાર સાથે હેપ્પી ધ ફેમીલી...
एसपी ने किया नमाना तालेड़ा सहित पुलिस थानों का निरीक्षण
एसपी ने किया नमाना तालेड़ा सहित थानों का निरीक्षण।
जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा...