शहर के मधुवन कॉलोनी निवासी राजकीय शिक्षिका श्रीमती सावित्री सोमानी ने शहर में शाइन इंडिया फाउंडेशन के द्वारा चल रहे सेवा कार्य नेत्रदान, अंगदान व देहदान से प्रेरित होकर गुरुवार को अपने 58 वें जन्मदिन पर अपना देहदान का संकल्प पत्र भरकर संस्था के ज्योति मित्र संजय लाठी को सौंपा।ईश्वर और धर्म कर्म में आस्था रखने वाली सावित्री सोमानी प्रारम्भ से ही श्रीमद्भागवत गीता की नियमित पाठी हैं। वे गीता के सभी सिद्धांतों और उसके बताये हुये सदमार्ग पर चलने का प्रयास करती हैं। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं एक शिक्षिका हूँ, इसलिए शिक्षा के ज्ञान से अच्छे से परिचित हूँ, उन्होंने इच्छा जाहिर करी कि मृत्यु के बाद भी आने वाले चिकित्सक मेरे मृत शरीर पर अध्ययन कर कुशल-चिकित्सक बन सकें, इसलिए ज्योति मित्र संजय लाठी की उत्कृष्ट सोच व मार्मिक विचारों से प्रेरणा लेकर मैंने अपना देहदान का संकल्प पत्र भरा। श्रीमती सावित्री सोमानी वर्तमान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, हिंडोली में वरिष्ठ शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं।सावित्री के देहदान संकल्प करने में उनके पति राम प्रसाद सोमानी (सेवानिवृत्त प्राचार्य) एवं पुत्र हिमांशु और अंकुश सोमानी ने अपनी सहमति प्रदान की है। ज्योति मित्र संजय लाठी ने संस्था की ओर से सावित्री को देहदान संकल्प करने के उपरांत प्रशस्ति पत्र भेंट किया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
August 2024 में MG Motors की कार और एसयूवी खरीदने का बेहतरीन मौका, मिल रहा लाखों रुपये का Discount
ब्रिटिश वाहन निर्माता एमजी मोटर्स (Morris Garages) की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन कारों और...
ભારતીય બનાવટનાં ઇગ્લીંશ દારૂની ગે.કા.હેરફેર કરતા ઇસમોનો ફિલ્મી ઢબે પીછો કરી રૂ.૬,૧૧,૦૨૫ નો દારૂ સાથે ૧ ઈસમ ને ઝડપી પાડ્યા.
=પકડાયેલ આરોપી=
રવીરાજભાઇ ઉર્ફે લાલો જીલુભાઇ વાળા ઉ.વ .૨૭ ધંધો.ખેતી રહે.મોટા કોટડા , સામા...
KYC में आज Gopal Snacks के CMD बिपिन हदवानी संग कंपनी की Growth Strategy पर चर्चा | Namkeen
KYC में आज Gopal Snacks के CMD बिपिन हदवानी संग कंपनी की Growth Strategy पर चर्चा | Namkeen
Himachal Election 2022 Live: कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, पुरानी पेंशन बहाली और एक लाख नौकरी देने का किया वादा
कांग्रेस ने शिमला स्थित प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है।...
કાલાવાડ તાલુકામાં 18 વર્ષથી મોટી ઉંમરના 402 લોકો એ પ્રીકોશન ડોજ લીધા.
કાલાવાડ તાલુકામાં 18 વર્ષથી મોટી ઉંમરના 402 લોકો એ પ્રીકોશન ડોજ લીધા.