जाति को लेकर छिड़े राजनीतिक संग्राम के बीच बीजेपी एमएलसी जीवन कुमार कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ अपनी एक पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में लोगों से राय मांगी कि आप मुझे बताएं कि राहुल गांधी हिंदू हैं या मुस्लिम? बीजेपी एमएलसी जीवन कुमार ने सोशल पोस्ट को लेकर उठते सवालों के बीच कहा, “मैंने कोई भी गलत पोस्ट नहीं की है। मैंने महज लोगों से राय मांगी है कि उन्हें क्या लगता है कि राहुल गांधी हिंदू हैं या मुस्लिम? मैंने जो पोस्ट किया है, उसका गलत अर्थ निकालने से बचना चाहिए। मैंने राहुल गांधी पर बिल्कुल ठीक पोस्ट किया है। बीजेपी विधायक ने दावा किया कि लोग उनका (राहुल गांधी) धर्म जानना चाहते हैं। बोले, वैसे भी देशवासियों में इस बात को जानने की आतुरता है कि आखिर राहुल गांधी किस समाज से आते हैं। वे हिंदू हैं या मुस्लिम। जिसे देखते हुए मैंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों से पूछा कि वे मुझे बताएं कि राहुल गांधी किस समाज से आते हैं। वे हिंदू हैं या मुस्लिम। देश की जनता इस बात को जानना चाहती है। मुझे लगता है कि कांग्रेस हमेशा से ही राहुल गांधी का धर्म छुपाती हुई आई है। उन्होंने आगे कहा, “वैसे भी सदन में इस समय जाति को लेकर घमासान तेज है। ऐसे में मेरे जेहन में सवाल आया कि आखिर क्यों न लोगों से राहुल गांधी की जाति व धर्म के बारे में पूछा जाए। मेरी उनसे निजी पहचान तो नहीं है। ऐसे में अगर मैं उनकी जाति और धर्म जानना चाहता हूं, तो मुझे लोगों का सहारा लेना ही होगा। मैंने इसी वजह से सोशल मीडिया पर यह पोस्ट किया है, लेकिन जिस तरह से लोग इसका गलत अर्थ निकालने लगे, उसे देखते हुए मैंने अपना स्पष्टीकरण देना जरूरी समझा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Owaisi Rally: AIMIM प्रमुख Owaisi Speech सनुकर INDIA गठबंधन क्यों हुआ परेशान ? | PM Modi | Aaj Tak
Owaisi Rally: AIMIM प्रमुख Owaisi Speech सनुकर INDIA गठबंधन क्यों हुआ परेशान ? | PM Modi | Aaj Tak
India Today के कमेंट को PM मोदी ने सराहा, चुनावी नतीजों पर किया Tweet | Election Results 2023 | BJP
India Today के कमेंट को PM मोदी ने सराहा, चुनावी नतीजों पर किया Tweet | Election Results 2023 | BJP
OnePlus ने लॉन्च किए नए ईयरबड्स, 43 घंटे तक चलेगी बैटरी, मिलेगा जबरदस्त बेस का भी मजा
OnePlus Buds Ace 2 TWS ईयरबड्स को चीन में लॉन्च किया गया है। इन ईयरबड्स में 12.4mm डायनेमिक...
સરકારનો અભિપ્રાય છે કે સતત તાળીઓ પાડવાવાળા જ યોગ્ય છેઃ RBIના ભૂતપૂર્વ ગવર્નર રઘુરામ રાજન
વૈશ્વિક અર્થવ્યવસ્થા આ દિવસોમાં સંકટમાંથી પસાર થઈ રહી છે. કોરોનાની સૌથી વધુ અસર વૈશ્વિક...
आगामी त्यौहारों को लेकर सीएलजी सदस्यों की लि बैठक।
तालेड़ा में आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए मेला आयोजकों और सीएलजी सदस्यों की एक महत्वपूर्ण...