प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अगस्त में राजस्थान का दौरा प्रस्तावित है। संभवत: प्रधानमंत्री 25 अगस्त को जोधपुर आ सकते हैं। वे हाईकोर्ट के 75 साल पूरे होने पर यहां आयोजित होने वाले समारोह में शिरकत करेंगे। राज्य सरकार इस दौरान पीएम से कुछ शिलान्यास और उद्घाटन भी करवाने की तैयारी में जुट गई है। मुख्य सचिव कार्यालय ने सभी विभागों से यह जानकारी मांगी है कि अगस्त में पीएम का दौरा प्रस्तावित है। ऐसे में उनके विभागों में दस करोड़ या उससे ज्यादा की लागत की कोई योजना का शिलान्यास या उद्घाटन करवाया जा सकता है तो उसकी जानकारी दें। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार पीएम मोदी से जोधपुर के प्रस्तावित कार्यक्रम के अलावा अलग से भी समय मांग रही है। पीएमओ से मंजूरी मिलती है तो जोधपुर के अलावा अन्य जगह पर राज्य सरकार कार्यक्रम करवा सकती है। सबसे ज्यादा संभावना ईआरसीपी परियोजना के शिलान्यास की है। राज्य सरकार ने इस परियोजना के शिलान्यास के लिए ईसरदा बांध, दौसा, सवाईमाधोपुर जिले में खंडार तहसील की डूंगरी जगह को चिह्नित किया है। राज्य सरकार इससे जुड़ा प्रस्ताव पहले ही पीएमओ को भेज चुकी है
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ડીસા હાઈવે પર ટ્રક પલટી મારતા અકસ્માત સર્જાયો
ડીસા હાઈવે પર ટ્રક પલટી મારતા અકસ્માત સર્જાયો
Benefits of Cashew (काजू) by Dr. Shefali Pandya
Benefits of Cashew (काजू) by Dr. Shefali Pandya
CR PATIL દ્વારા આમ આદમી પાર્ટી ઉપર ટીપણી નું વળતું હજાર જવાબ આપતા ઇશુદાન ગઢવી
CR PATIL દ્વારા આમ આદમી પાર્ટી ઉપર ટીપણી નું વળતું હજાર જવાબ આપતા ઇશુદાન ગઢવી