अमेरिका में जैसे-जैसे राष्ट्रपति चुनाव नजदीक आ रहा है, माहौल और दिलचस्प होता जा रहा है। उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच जुबानी जंग जारी है। अब कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रंप को उनकी नस्ल को लेकर किए गए वाले बयान पर पलटवार किया है। कमला हैरिस ने कहा, अमेरिकी लोग बेहतर के हकदार हैं।उन्होंने जोर देकर कहा कि आज देश दो अलग-अलग दृष्टिकोणों के बीच चयन का सामना कर रहा है, और आरोप लगाया कि ट्रंप और उनके अभियान का लक्ष्य देश को पीछे ले जाना है। बता दें कि हैरिस ने ह्यूस्टन के एक फंडरेजर में संबोधन के दौरन ये बात कही। उनकी ये टिप्पणी ट्रंप के बयान के बाद आई है। दरअसल डोनाल्ड ट्रंप ने अश्वेत पत्रकारों के वार्षिक सम्मेलन में कमला हैरिस को लेकर सवाल उठाते हुए कहा था कि क्या वह 'अश्वेत' हैं। ट्रंप ने आगे कहा कि वह भारतीय हैं या अश्वेत? वह शुरू से भारतीय मूल की थीं और अचानक अब वह टर्न लेते हुए खुद को अश्वेत बता रही हैं।ट्रंप को जवाब देते हुए हैरिस ने कहा, "जैसा कि हम अपने देश को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं, ऐसे लोग हैं जो हमें पीछे ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। आपने उनका एजेंडा देखा होगा, वे इसे प्रोजेक्ट 2025 कहते हैं और यह उग्रवाद का 900 पन्नों का एजेंडा है।'' प्रोजेक्ट 2025 पर बोलते हुए, हैरिस ने दावा किया कि यह मध्यम वर्ग पर कर बढ़ाएंगी, और अरबपतियों पर कर में कटौती करेंगी, और शिक्षा विभाग को समाप्त कर देंगी। उपराष्ट्रपति ने ट्रम्प पर आगे हमला करते हुए कहा, "हम पीछे नहीं जा रहे हैं। हम सभी को याद है कि वे चार साल कैसे थे, और आज हमें एक और याद आया। मैं बस इतना कहना चाहती हूं, अमेरिकी लोग बेहतर के हकदार हैं।"
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
'राहुल गांधी को 'पप्पू' वाली हरकतें छोड़ देनी चाहिए'', कैलाश चौधरी के बयान से गरमाई सियासत
भारत सरकार में पूर्व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी का शुक्रवार को जन्मदिन था. इस अवसर...
5 घंटे तक लाइनमैन का शव बिजली के खंभे पर लटका रहा, दर्दनाक मौत का जिम्मेदार कौन
राजस्थान के केकड़ी जिले में रविवार को बिजली की लाइन ठीक करने खंभे पर चढ़े लाइनमैन की करंट की चपेट...
અમરેલી સીટી પોલીસ સ્ટેશનમાં અપહરણ તથા પોક્સોના ગુન્હામાં એક માસથી નાસતા ફરતા આરોપી તથા ભોગ બનનારને ચોક્કસ બાતમી આધારે શોધી કાઢતી અમરેલી સીટી પોલીસ સર્વેલન્સ ટીમ
અમરેલી સીટી પોલીસ સ્ટેશનમાં અપહરણ તથા પોક્સોના ગુન્હામાં એક માસથી નાસતા ફરતા આરોપી તથા ભોગ...
हनुमान बेनीवाल ने डोटासरा पर कसा तंज! बोले- 'तेजल सुपर डुपर' पर नाचने वाले नेता आपकी मदद नहीं करते
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) संयोजक हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद...
प्रशासनाने दखल न घेतल्याने जनशक्ती संघटनेचे रास्तारोको आंदोलन
प्रशासनाने दखल न घेतल्याने जनशक्ती संघटनेचे रास्तारोको आंदोलन