विवादों में फंसी प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर पर संघ लोक सेवा आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। यूपीएससी ने पूजा खेडकर की उम्मीदवारी को रद कर दिया है। इसके साथ आयोग ने पूजा को भविष्य में किसी भी सरकारी परीक्षा में शामिल होने पर भी रोक लगा दी है। आयोग ने पूजा खेडकर पर यह कार्रवाई सभी दस्तावेजों की सावधानीपूर्वक जांच के बाद की है। उन्हें सीएसई-2022 नियमों के प्रावधानों के उल्लंघन में दोषी पाया गया है। मालूम हो कि इससे पहले संघ लोक सेवा आयोग ने संकेत दिए थे कि अगर पूजा खेडकर मामले में दोषी पाई जाती हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि धोखाधड़ी और जालसाजी के एक मामले में दिल्ली की एक अदालत आरोपी भारतीय प्रशासनिक सेवा की प्रशिक्षु अधिकारी पूजा खेडकर की अग्रिम जमानत अर्जी पर एक अगस्त को फैसला सुना सकती है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देवेंद्र कुमार जंगला ने बुधवार को खेडकर द्वारा दायर अर्जी पर दलीलें सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया. 2023 बैच की प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर पर आरोप है कि उन्होंने यूपीएससी की सीएसई परीक्षा पास करने के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और दिव्यांग कोटा का दुरुपयोग किया। इस मामले में यूपीएससी ने खेड़कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। उनके चयन को रद करने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है और उन्हें भविष्य में परीक्षाएं देने से भी रोक दिया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Press Release by BJP National General Secretary Shri Tarun Chugh on the Party's Nationwide Campaign "Har Ghar Tiranga"
Hon’ble Prime Minister Shri Narendra Modi ji, in the 112th edition of his popular program...
बांधकाम अतिक्रमण धारकांना सा.बा. चे अभय! मालकी जागेतील पत्राच्या शेडला अतिक्रमण काढण्याची नोटीस.* सरसकट सर्वच अतिक्रमण काढण्याची अन्याय अत्याचार भ्रष्टाचार विरोधी समितीची मागणी
लातूर : जिल्ह्यातील वलांडी गावातून नांदेड गुलबर्गा राज्य मार्ग गेले आहे त्या राज्य मार्गावर खूप...
અમદાવાદ-મુંબઈ નેશનલ હાઈવે પર ઉભેલી ટ્રક પાછળ ST બસ ટકરાતાં તેમ રહેલ લોકોને ઇજા પહોંચી હતી
અમદાવાદ-મુંબઈ નેશનલ હાઈવે પર ઉભેલી ટ્રક પાછળ ST બસ ટકરાતાં તેમ રહેલ લોકોને ઇજા પહોંચી હતી
જંબુસર નગરમાં ડૉ. તુષાર પટેલ સંચાલિત હોસ્પિટલે "સર્વરોગ"નિદાન કૅમ્પનું આયોજન.
જંબુસર નગરમાં ડૉ. તુષાર પટેલ સંચાલિત હોસ્પિટલે "સર્વરોગ"નિદાન કૅમ્પનું આયોજન.
छावनी केमिकल की दुकान में लगी भीषण आग
कोटा के छावनी इलाके में शनिवार देर रात करीब एक केमिकल की दुकान में आग लग गई। जहां आग लगी, वहीं...