रक्षाबंधन का त्योहार इस साल 19 अगस्त को मनाया जाएगा. यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्यार, स्नेह और बंधन का प्रतीक है. इस दिन बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती हैं. बदले में भाई बहनों को गिफ्ट देते हैं साथ ही उनकी रक्षा की कसम खाते हैं. रक्षाबंधन के दिन बड़ी संख्या में महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर ट्रैवल भी करती हैं. राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ी सौगात दी है. रक्षाबंधन पर महिलाएं इस साल राजस्थान में सरकारी बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगी. दरअसल राजस्थान सरकार ने एक आदेश जारी किया है. जिसमें बताया गया है कि रक्षाबंधन पर 19 अगस्त को प्रदेश की सभी सरकारी बसों में महिलाएं और लड़कियां फ्री यात्रा कर सकेंगी. पिछले साल भी गहलोत सरकार ने राखी के दिन महिलाओं को फ्री यात्रा की सौगात दी थी. भजनलाल सरकार ने भी उस रवायत को जिंदा रखा है. राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 19 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन केवल एक दिन के लिए सरकारी बसों में महिलाएं और लड़कियां फ्री यात्रा कर सकेंगी. फ्री यात्रा की यह सौगात राजस्थान की सीमा के भीतर ही मिलेगा. सरकारी बसों के कंडक्टर इस दिन महिलाओं और लड़कियों को निःशुल्क यात्रा टिकट बांटेंगे. जारी आदेश में यह भी बताया गया है कि इस दिन की यात्रा के लिए अग्रिम आरक्षण की सुविधा भी देय होगी. हालांकि फ्री यात्रा की यह सौगात एसी, वोल्वों और अखिल भारतीय अनुज्ञा पत्रों पर संचालित बसों में नहीं मिलेगी.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
अवैध मादक पर्दाथ गांजा के साथ तस्कर अरबाज उर्फ टिल्लु गिरफ्तार
जिला पुलिस अधीक्षक बून्दी राजेन्द्र कुमार मीणा(आई.पी.एस.) ने बताया की थानाधिकारी पुलिस थाना...
કઠલાલ પોલીસે અરાલ માંથી જુગાર રમતા પાંચ ઇસમોને ઝડપી પાડ્યા
કઠલાલ પોલીસે અરાલ માંથી જુગાર રમતા પાંચ ઇસમોને ઝડપી પાડ્યા
Kotputli Borewell Rescue Update: Chetna को फंसे हुए आज 8वां दिन, NDRF ने बताया कहां आ रही दिक्कत
Kotputli Borewell Rescue Update: Chetna को फंसे हुए आज 8वां दिन, NDRF ने बताया कहां आ रही दिक्कत
વિરપુર પોલીસ સ્ટેશન ખાતે ડીજે સંચાલકો સાથે પીએસાઈની અધ્યક્ષતામાં બેઠક યોજાઈ...
વિરપુર પોલીસ સ્ટેશન ખાતે વિરપુર તાલુકાના ડી.જે. સંચાલકો સાથે વિરપુર પોલીસ સ્ટેશન ખાતે સંચાલકોની...