सांगोद, 30 जुलाई। एडीएजे कोर्ट संबंधित मामलों को लेकर कोटा व रामगंजमंडी के चक्कर काटते कनवास व सांगोद क्षेत्र के पक्षकारों को राज्य सरकार ने एक बार फिर खुशी मनाने का मौका दिया है। सोमवार को जारी परिवर्तित बजट में राज्य सरकार ने सांगोद में एडीजे कोर्ट कैंप कोर्ट की घोषणा की। जिससे अधिवक्ताओं में खुशी का माहोल है। हालांकि दो साल पहले कांग्रेस सरकार ने भी बजट में सांगोद में एडीजे कोर्ट संचालन की घोषणा की थी, जिसका दो साल तक अधिवक्ता व पक्षकार इंतजार करते रहे। अभिभाषक परिषद के अध्यक्ष बृजबिहारी शर्मा ने बताया कि समस्या को लेकर गत 3 जुलाई को परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने उर्जा मंत्री हीरालाल नागर के साथ विधि मंत्री जोगाराम से भेंट कर समस्याएं रखी थी। विधि मंत्री ने उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल एवं विधि विभाग के प्रमुख शासन सचिव से वार्ता कर प्रतिनिधि मंडल को प्रमुख शासन सचिव के पास भेजा। समस्या पर कोटा के इंस्पेक्टिंग जज महेंद्र गोयल, राजस्थान बार काउंसिल के अध्यक्ष भुवनेश शर्मा ने भी सकारात्मक भूमिका निभाई। इस मौके पर अध्यक्ष बृजबिहारी शर्मा, एडवोकेट कृष्णमुरारी नामा, नरेश गौतम, मोहनलाल पोटर, अनुतोष नागर आदि शामिल रहे तथा घोषणा पर खुशी जताई।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Israel Hamas War Updates: जहां हुआ Israel और Hezbollah के बीच जंग, वहां से Ground Report | Aaj Tak
Israel Hamas War Updates: जहां हुआ Israel और Hezbollah के बीच जंग, वहां से Ground Report | Aaj Tak
"The cosmos was not nice," Shahid Kapoor regrets the Jersey fiasco. - Newzdaddy
Shahid Kapoor talks about how the success of Farzi helped him deal with the failure of his most...
અંબાજી ભાદરવી મેળો સુખરૂપ સંપન્ન થતા સમગ્ર વહીવટીતંત્રની ટીમ વતી બનાસકાંઠા જિલ્લા કલેકટરશ્રી આનંદ પટેલે પ્રથમવાર માં અંબા ના શિખરે ધજા ચડાવી ધન્યતા અનુભવી..
http://gexpressnewsnetwork.blogspot.com/2022/09/ambaji_10.html
Pune : पुणे मेट्रोची कंट्रोल रूम कशी आहे?; मेट्रोच्या कंट्रोलरूममध्ये साम टीव्ही, पाहा व्हिडीओ
Pune : पुणे मेट्रोची कंट्रोल रूम कशी आहे?; मेट्रोच्या कंट्रोलरूममध्ये साम टीव्ही, पाहा व्हिडीओ
BJP का राहुल गांधी पर निशाना, पूछा- सत्य और अहिंसा में विश्वास करना लोगों को अपमानित करना है?
नई दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को मानहानि मामले में सूरत की अदालत ने...