दौसा जेल से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी के बाद पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पाली जिला मुख्यालय पर भी पुलिस अलर्ट मोड में नजर आई। मंगलवार को जिला कारागृह का एसपी, एएसपी, डिप्टी सहित कई थाना अधिकारियों ने जाब्ते के साथ औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जेल के सभी बैरक को गहनता के साथ खंगाला गया। प्रत्येक बंदी की भी जांच की गई। वहीं जेल की दीवारों पर चढ़कर भी जांच पड़ताल की गई। हालांकि राहत की बात तो यह रही कि जेल से किसी भी तरह की संदिग्ध चीज सामने नहीं आई। वहीं दौसा की श्यालावास जेल से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी जिस सिम से दी गई, वह चार माह पहले ही जेल में पहुंचाई गई थी। जेल में कैदियों को बिजली उपकरण सुधारने की ट्रेनिंग देने वाले ने इसके बदले एक बंदी की मां से पांच सौ रुपए लिए थे। दौसा पुलिस ने सोमवार को ट्रेनर को गिरफ्तार कर लिया। नीमा इस जेल में कई वर्ष से कैद था। वह दौलत से बीड़ी और गुटखा लेता था। इसका कर्जा चढ़ गया था। वह रुपए देने की स्थिति में नहीं था। इसी दौरान उसने यह साजिश रची। उसे यह जानकारी थी कि जयपुर जेल से भी इसी तरह की धमकी दी गई थी, जिसके बाद जेल में हलचल मच गई थी। नीमा शुक्रवार को कई बंदियों को कह चुका था, बहुत हुआ अब उसे कर्जा नहीं चुकाना पड़ेगा। सबको देख लूंगा। शनिवार रात को उसने धमकी दे डाली। इसके बाद दौसा जेल के कार्यवाहक अधीक्षक कैलाश दरोगा, कारापाल बिहारीलाल व प्रहरी अवधेश कुमार को सस्पेंड कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि दौसा जेल के कार्यवाहक अधीक्षक कैलाश दरोगा 31 जुलाई को रिटायर होने वाले थे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Ranbir Kapoor का ‘Animal’ अवतार लोगों का आया पसंद, Movie देखने Theatres में जुटी Fans की भारी भीड़
Ranbir Kapoor का ‘Animal’ अवतार लोगों का आया पसंद, Movie देखने Theatres में जुटी Fans...
This time Jammu will decide J&K future : Chugh
Pro-Pakistan Abdullahs accountable for atrocities in the region : Chugh
Gupkar gang will be...
इस नेता ने वाइफ को गिफ्ट की 'AK-47', फिर फोटो डाली, बवाल हो गया!
इस नेता ने वाइफ को गिफ्ट की 'AK-47', फिर फोटो डाली, बवाल हो गया!
बोगस आदिवासी दाखले जोडून नोकऱ्या लाटल्याचा बिरसा संघटनेचा आक्षेप
दापोली : कोकणातील एका विद्यापीठात अस्थाही कर्मचारी भरती प्रक्रिया हा विषय चर्चेत असताना आता याच...
Maldives की Muizzu सरकार ने India को दिया एक और झटका, China को मिलेगी मज़बूती? (BBC Hindi)
Maldives की Muizzu सरकार ने India को दिया एक और झटका, China को मिलेगी मज़बूती? (BBC Hindi)