मानसून के साथ ही टमाटर की बिक्री राष्ट्रीय समस्या बन गई है। टमाटर की केंद्र सरकार को बहुत ही अखरने लगी है। टमाटर की बढ़ती कीमत को देखते हुए तत्काल प्रभाव से खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्रालय ने कार्रवाई की है। मंत्री प्रहलाद जोशी ने टमाटर की कीमत स्थिर रखने के लिए सब्सिडी वाला टमाटर की बिक्री शुरू करा दी है। अब दिल्ली और एनसीआर में 60 रुपए किलो टमाटर मिल रहा है। राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड (NCCF) की वैन टमाटर का भाव स्थिर करने के लिए युद्धस्तर पर अभियान छेड़ दिया है। इनकी वैन अब दिल्ली, नोएडा और गुरूग्राम में जगह जगह स्टाल लगाकर टमाटर बेंच रही है। टमाटर की समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने खुद खुदरा बाजार में कीमत को स्थिर रखने के लिए हस्तक्षेप किया है। सब्सिडी वाले टमाटर के लिए आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि प्रमुख शहरों, खासकर दिल्ली में टमाटर की कीमतों स्थिर रखने के लिए यह पहल की गई है। अब सब्सिडी वाला टमाटर 60 रुपए किलोग्राम बेंचा जाएगा। अभी टमाटर 100 रुपए तक बिक रहा है। जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार ने बढ़ती खाद्य कीमतों को स्थिर करने और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष की भी स्थापना की है। अब जब भी किसी खाद्य वस्तु में बेलगाम बढ़ोतरी होगी तो उसकी कीमत को स्थिर रखने के लिए हस्ताक्षेप किया जाएगा। वह वस्तु सब्सिडी पर उपलब्ध होगी। इसी तर्ज पर टमाटर की कीमतों को स्थिर करने के लिए एनसीसीएफ ने बाजार हस्तक्षेप शुरू किया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Lok Sabha Election: Greater Noida West में सुबह सुबह Voting के लिए वोटर्स की भारी भीड़ | Aaj Tak
Lok Sabha Election: Greater Noida West में सुबह सुबह Voting के लिए वोटर्स की भारी भीड़ | Aaj Tak
રાધનપુર પોલીસ સ્ટેશન ખાતે સત્ય નારાયણ ભગવાનની કથા યોજાઈ | SatyaNirbhay News Channel
રાધનપુર પોલીસ સ્ટેશન ખાતે સત્ય નારાયણ ભગવાનની કથા યોજાઈ | SatyaNirbhay News Channel
જૂનાગઢમાં નવરાત્રી મહોત્સવ ઉજવણી માટે દાંડિયા ક્લાસિસમાં ધમધમાટ શરૂ થયેલ છે.
જૂનાગઢમાં નવરાત્રી મહોત્સવ ઉજવણી માટે દાંડિયા ક્લાસિસમાં ધમધમાટ શરૂ થયેલ છે.