राजस्थान में कांग्रेस ने उपचुनाव से पहले बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस आलाकमान ने गंगापुर विधानसभा सीट से विधायक रामकेश मीना को सदन का उपनेता प्रतिपक्ष चुना है। वहीं, जयपुर जिले की आदर्श नगर विधानसभा सीट से विधायक रफीक खान को चीफ व्हीप बनाया गया है। राजस्थान में उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने इन दोनों विधायकों को बड़ी जिम्मेदारी दी है। सियासी जानकारों के अनुसार कांग्रेस के इस निर्णय को जातीय समीकरण से जोड़ कर देखा जा रहा है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद यह फैसला लिया है। जहां कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष जाट समुदाय, नेता प्रतिपक्ष एससी समुदाय और उपनेता प्रतिपक्ष एसटी को दे दिया है। वहीं अब चीफ व्हीप मुस्लिम वर्ग से बनाया गया है। विधायक रामकेश मीना ने विधानसभा चुनाव 2023 में तीसरी बार विधायक चुने गए। मीना पहले भी अशोक गहलोत सरकार में संसदीय सचिव के पद पर रह चुके है। रामकेश मीना ने 2003 में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। जिसमें उनको हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2008 में बसपा से जीत कर विधानसभा पहुंचे। उनके द्वारा इसके बाद 2013 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़े, लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। वहीं 2018 में कांग्रेस की ओर से टिकट काटने पर निर्दलीय मैदान में उतरे और भाजपा के मानसिंह को हरा कर विधायक बने। जयपुर शहर की आदर्श नगर विधानसभा सीट से रफीक खान विधायक हैं। उन्होंने 2023 में आदर्श नगर विधानसभा से चुनाव लड़कर भाजपा प्रत्याशी रवि नैय्यर को हराया था। इससे पहले 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने आदर्श नगर से दो बार के विधायक अशोक परनामी को मात दी थी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
7000mAh बैटरी और 8GB रैम वाले सबसे सस्ते स्मार्टफोन पर मिल रहा दमदार ऑफर, जानें कीमत और फीचर्स
Itel P40 Plus Smartphone Sale Itel P40 Plus फोन ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon से खरीदा जा सकता...
सोलापूर धुळे महामार्गावर टेम्पोने मोटर सायकलला चिरडले दोन जणांचा दुर्दैव मृ...
सोलापूर धुळे महामार्गावर टेम्पोने मोटर सायकलला चिरडले दोन जणांचा दुर्दैव मृ...
Atal Bihari Vajpayee Viral Speech: अटल बिहारी वाजपेयी का लोकसभा में ये भाषण सुना आपने (BBC Hindi)
Atal Bihari Vajpayee Viral Speech: अटल बिहारी वाजपेयी का लोकसभा में ये भाषण सुना आपने (BBC Hindi)
Rahul Gandhi देश का नमक खाकर विदेश में भारत के खिलाफ बोलते हैं,बीजेपी नेता ने बताया राहुल को नमक हराम !
बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने गुरुवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर तल्ख...
Surat : ધોળાદિવસે સનસનાટી ભરી લૂંટ | MantavyaNews
Surat : ધોળાદિવસે સનસનાટી ભરી લૂંટ | MantavyaNews