Hero Splendor Bike Modification अगर आप अपनी बाइक Hero Splendor को मॉडिफाई करवाने के बारे में सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। हम यहां पर आपको बता रहे हैं कि बाइक को मॉडिफिकेशन के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही आपको बाइक मॉडिफाई के किन नियमों का पालन करते हुआ उसका मॉडिफिकेशन करवा सकते हैं।
Bike Modification कराने का चलन दिन प्रति दिन बढ़ता ही जा रहा है। लोग बाइक खरीदने के बाद उसे इतना मॉडिफाई करवा देते हैं कि बाइक नए रूप में नजर आने लगती है। बाइक मॉडिफाई करवाने से भले ही उसका लुक काफी कूल हो जाता है, लेकिन शायद बहुत से लोगों को इस बात की जानकारी भी नहीं कि भारत में बाइक को मॉडिफाई करवाने के नियम (Bike Modification Rules) क्या हैं? हम यहां पर बाइक मॉडिफाई नियम के साथ ही Hero Splendor को मॉडिफाई करवाने का सही तरीका बता रहे हैं।
बाइक मॉडिफाई नियम
बाइक में बदलाव किए जा सकते हैं, लेकिन मॉडिफाई के लिए केवल उन पार्ट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है जो ARAI यानी ऑटोमोटिव रिसर्च अथॉरिटी ऑफ इंडिया के जरिए प्रमाणित और अप्रूव किए गए हों। मोटर व्हीकल एक्ट के मुताबिक, भारत में किसी भी वाहन को मॉडिफाई करवाना गैरकानूनी और प्रतिबंधित है, लेकिन इसके बावजूद भी लोग अपनी बाइक को मॉडिफाई करवाते हैं। इतना ही नहीं इसका काम धड़ल्ले से चल रहा है।वाहन को मॉडिफाई करवाना इस वजह से गैरकानूनी और प्रतिबंधित है क्योंकि उसकी बॉडी को बदलने से उसकी मजबूती पर असर पड़ सकता है। जिसकी वजह से बाइक चलाने वाले के साथ ही सड़क पर चल रहे लोगों को भी खतरा हो सकता है।
Hero Splendor मॉडिफाई करवाने का सही तरीका
Hero Splendor पर्याप्त पावर वाली एक बेहतरीन बाइक है। साथ ही बहुत से लोगों की पहली पसंद भी है, लेकिन कुछ लोग इसके लुक या परफॉरमेंस से संतुष्ट नहीं हो सकते हैं। यह वह समय होता है जब वह इसे मॉडिफाई करवाने के आइडिया के बारे में सोचते हैं। वैसे तो बाइक को मॉडिफाई करने से इसकी राइडिंग स्टाइल और अनुभव में काफी सुधार होता है, लेकिन मॉडिफाई करवाने से पहले आपको कुछ बातों को जरूर जान लेना चाहिए।
- अपनी जरूरत के हिसाब से बाइक मॉडिफिकेशन करवाने के लिए किसी अनुभवी मैकेनिक से सलाह लें।
- बाइक की परफॉरमेंस, हैंडलिंग और सुरक्षा पर मॉडिफिकेशन के प्रभाव को समझें।
- हर बाइक हर तरह के मॉडिफिकेशन के अनुकूल नहीं होती है।
- बाइक को मॉडिफाई करने से पहले यह जरूर जान लें कि स्प्लेंडर का मेक और मॉडल आपके इच्छित संशोधन के अनुकूल है कि नहीं।
- बाइक में मॉडिफिकेशन के दौरान उसकी सुरक्षा से कभी समझौता न करें।
- आप यह जरूर सुनिश्चित करें कि आप जो बाइक में मॉडिफिकेशन करवा रहे हैं वह कानूनी है कि नहीं।
- अगर आपकी बाइक वारंटी में है तो उसे मॉडिफाई करने से बचें।