झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से मिली जमानत को निरस्त करने की मांग वाली ईडी की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है। शीर्ष कोर्ट ने सोमवार को इस याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि सोरेन को हाईकोर्ट से मिली जमानत के आदेश में कोई त्रुटि नहीं है और इसमें हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही कोर्ट ने ईडी की याचिका को निष्पादित कर दिया है। बता दें कि हाई कोर्ट के सिंगल बेंच ने 28 जून को हेमंत सोरेन को कुछ शर्तों के साथ रेगुलर बेल दी थी। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि यह पूरा मामला संभावनाओं पर आधारित है। इस केस में ईडी ने अब तक इस बात का कोई पक्का सबूत पेश नहीं किया है कि 8.86 एकड़ जमीन के कब्जे में हेमंत सोरेन की कोई सीधी भूमिका है। यह भी साबित नहीं होता कि इसकी आड़ में सोरेन ने कोई ‘अपराध’ किया है। एजेंसी ने हाईकोर्ट के इस आदेश को चुनौती देते हुए हेमंत सोरेन की जमानत रद्द करने की मांग की है। हाई कोर्ट से जमानत के बाद हेमंत सोरेन 28 जून की शाम रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल से बाहर आए थे और इसके बाद सातवें दिन उन्होंने एक बार फिर सीएम पद की शपथ ली थी। इसके पहले ईडी ने उन्हें 31 जनवरी को जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया था। वे पांच महीने जेल में रहे। गिरफ्तारी के साथ ही उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Bihar Politics : 'खेल खत्म...', Jitan Ram Manjhi का बड़ा एलान, PM मोदी के लिए कही ये बात
Bihar Politics : 'खेल खत्म...', Jitan Ram Manjhi का बड़ा एलान, PM मोदी के लिए कही ये बात
Covid & H3N2 Flu: क्या आप एक साथ हो सकते हैं कोविड और फ्लू के शिकार? जानें कैसे दिखते हैं लक्षण...
Covid & H3N2 Flu: भारत में इस वक्त श्वसन से जुड़ी बीमारियों का मौसम चल रहा है। एक तरफ...
ડીસા સાઈબાબા મંદિર ખાતે પી એમ મોદી ના જન્મદિવસની ઉજવણી કરવામાં આવી
ડીસા સાઈબાબા મંદિર ખાતે પી એમ મોદી ના જન્મદિવસની ઉજવણી કરવામાં આવી
Sasta Option | आज कौन सा Stock मिल रहा है एकदम सस्ता ? अगले कुछ दिनों के लिए क्या होगी Strategy?
Sasta Option | आज कौन सा Stock मिल रहा है एकदम सस्ता ? अगले कुछ दिनों के लिए क्या होगी Strategy?
Citroen का सेफ्टी पर पूरा फोकस, 6 एयरबैग के साथ आएंगी सभी गाड़ियां; जानिए डिटेल
Citroen गाड़ियों में सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रख रही है। यही वजह है कि कंपनी के द्वारा हाल ही...