संसद के मॉनसून सत्र में आज राहुल गांधी बजट पर चर्चा में बोल रहे हैं। अपने भाषण में राहुल गांधी ने वित्त मंत्री पर बजट को लेकर कई हमले किए। राहुल ने कहा कि देश का हर युवा पेपर लीक पर वित्त मंत्री को सुनना चाहता था और इस बजट से किसान भी खुश नहीं है। राहुल ने कहा कि आपने कोविड में छोटे बिजनेस को खत्म कर दिया। उससे देश की रीड की हड्डी टूट गई है। उन्होंने कहा कि बजट में इंटर्नशिप प्रोग्राम की बात की गई और आपने कहा कि 500 बड़ी कंपनियों में ये काम होगा, लेकिन 99 फीसद युवाओं को इससे लेना देना नहीं है, तो इसका मतलब है कि आपने पहले टांग तोड़ दी और फिर बाद में आप बैंडेज लगा रहे हैं। राहुल ने आगे कहा कि पूरे देश की अर्थव्यवस्था केवल दो लोगों के हाथों में है। उन्होंने पहले अडानी और अंबानी का नाम लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला। इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा टोके जाने पर राहुल गांधी ने कहा कि अब मैं नाम नहीं लूंगा लेकिन ए1 और ए2 कह दूंगा। राहुल ने कहा कि देश में 21वीं सदी में नया चक्रव्यूह रचा जा रहा है, जिसमें युवाओं और किसानों को फंसाने का काम किया जा रहा है। राहुल ने कहा कि इस बजट में आपने युवाओं के लिए कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा कि आपने युवा को कोई रोजगार नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि बजट में इंटर्नशिप प्रोग्राम सामने रखा गया, वह मजाक है। राहुल ने कहा कि ये सब दिखावा है और युवाओं के साथ सिर्फ धोखा दिया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
सतरा वर्षानंतर पोफळी ग्रामपंचायत बिनविरोध
चिपळूण : पोफळी ग्रामपंचायतीची निवडणूक सतरा वर्षानंतर अखेर बिनविरोध झाली. शुक्रवारी अर्ज मागे...
Plots were allotted to the plaintiff families | વાદી પરિવારોને પ્લોટની ફાળવણી કરવામાં આવી
Plots were allotted to the plaintiff families | વાદી પરિવારોને પ્લોટની ફાળવણી કરવામાં આવી
मध्य प्रदेश में नई पहल: अब मेडिकल कॉलेजों में होगी भगवान धन्वंतरि की पूजा, आज से हुई शुरुआत
हिन्दी में एमबीबीएस कोर्स (MBBS Course) शुरू करने के बाद अब मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री...
આદિપુરમાં સ્ટર્લીંગ હોસ્પિટલ ગાંધીધામ દ્વારા નિઃશુલ્ક નિદાન મેડિકલ કેમ્પ યોજાયો
આદિપુરમાં સ્ટર્લીંગ હોસ્પિટલ ગાંધીધામ દ્વારા નિઃશુલ્ક નિદાન મેડિકલ કેમ્પ યોજાયો
સ્ટર્લીંગ...
તળાજાના રાળગોન ગામે જુગાર રમતા કેટલા રોકડ રકમ સાથે ઝડપાયાં?જૂઓ
તળાજાના રાળગોન ગામે જુગાર રમતા કેટલા રોકડ રકમ સાથે ઝડપાયાં?જૂઓ