सावन महीने के शुरू होते ही कांवरियों की भीड़ रास्तों पर काफी देखी जा रही है. राजस्थान की राजधानी जयपुर में कांवड़ियों का जत्था लगातार देखा जा रहा है. हालांकि, कुछ कावंडियों द्वारा डीजे म्यूजिक के साथ भी देखे जा रहे हैं. ऐसे में शांति भंग करने के आरोप में पुलिस भी कार्रवाई कर रही है. रविवार को पुलिस ने ऐसी ही कार्रवाई एक कावड़िये के जत्थे पर कर डीजे म्यूजिक को थाने लेकर आई थी. लेकिन देर रात डीजे लेने के लिए कावड़िये थाने पहुंच गए.इसी दौरान कावड़िये और पुलिस की बीच थोड़ी झड़प हो गई. हालांकि, आरोप है कि पुलिस ने कांवड़ियों को पीटा है. अब यह मामला तूल पकड़ रहा है. जहां एक ओर ग्रामीण कांवड़ियों से मारपीट के बाद आक्रोशित हैं ओर पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं. जबकि कुछ पुलिसकर्मियों को सस्पेंड भी किया गया है. वहीं दूसरी ओर इस मामले में अब राजनीति भी शुरू हो गई है.बीजेपी नेता और मंत्री बालमुकुंद आचार्य ने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है. वहीं दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. हालांकि, उन्होंने इस मामले को कांग्रेस से जोड़ते हुए बयान दिया है. बालमुकुंद ने एक तरफ पुलिस थाने पर कांवरियों के व्यवहार को लेकर कहा कि यह ठीक नहीं है. साथ ही कहा कि अगर पुलिस अधिकारियों ने अगर गलती की है तो उन पर कार्रवाई की जाएगी. इसके बाद उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की यात्रा पुरानी परंपरा है. कांग्रेस राज में इस तरह की घटनाएं होती थी. बीजेपी इसे गंभीरता से लिया है. बालमुकुंद ने कहा, कांवड़ियों के सत्संग पर प्रतिबंध कांग्रेस लगा दिया करती थी. लेकिन बीजेपी के आने के बाद सब कुछ शांति से चल रहा है. कांवड़ियों पर किसी प्रकार का अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा सोशल मीडिया के माध्यम से मुझे भी कांवड़ियों पर मारपीट की जानकारी मिली. इस मामले में निष्पक्ष जांच होगी. अगर अधिकारी इसमें लिप्त होंगे तो उनको भी निलंबित किया जाएगा. कांग्रेस राज में जिस तरह से माफिया पनप रहे थे. लेकिन बीजेपी के आते ही उनका खात्मा हो रहा है. माफियाओं का राज खत्म हो रहा इसलिए मुख्यमंत्री को धमकी दी जा रही है. लेकिन इनकी धमकियों का कोई असर पड़ने वाला नहीं है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ಅಪಘಾತದಲ್ಲಿ ಮತಪಟ್ಟ ಚಾಲನಾ ಸಿಬ್ಬಂದಿಗಳ ಕುಟುಂಬಕ್ಕೆ 1 ಕೋಟಿ ರೂ ಪರಿಹಾರ ಚೆಕ್ ನೀಡಿದ ಸಚಿವ ರಾಮಲಿಂಗ ರೆಡ್ಡಿ
ಬೆಂಗಳೂರು : ಅಪಘಾತದಲ್ಲಿ ಮೃತಪಟ್ಟ ಕೆ.ಎಸ್.ಆರ್.ಟಿ.ಸಿ ಚಾಲನಾ ಸಿಬ್ಬಂದಿಗಳಾದ ಶ್ರೀ. ಜಿ.ವಿ.ಚಲಪತಿ, ಶ್ರೀ....
ವಿಧಾನಸೌಧದಲ್ಲಿ "ಶಕ್ತಿ ಯೋಜನೆ" ಗೆ ಸಿಎಂ ಸಿದ್ದರಾಮಯ್ಯ ಅವರು ಚಾಲನೆ ನೀಡಿದರು.
ಬೆಂಗಳೂರಿನ ವಿಧಾನಸೌಧದಲ್ಲಿ ಇಂದು ಸಿಎಂ ಸಿದ್ದರಾಮಯ್ಯ ಅವರು "ಶಕ್ತಿ ಯೋಜನೆ"ಗೆ ಚಾಲನೆ ನೀಡಿದರು. ಈ ಸಂದರ್ಭದಲ್ಲಿ...
MERAPANISLUGNAME: POLICE FIRING TO CATTLE TRADERS.অবৈধ গো সৰবৰাহকাৰীৰ বাহনলৈ আৰক্ষীয়ে গুলিচালনা কৰাক
MERAPANI
SLUGNAME: POLICE FIRING TO CATTLE TRADERS.
অবৈধ গো সৰবৰাহকাৰীৰ বাহনলৈ আৰক্ষীয়ে...
Breaking News: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट, मैदानी इलाकों में बारिश की आशंका | IMD
Breaking News: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट, मैदानी इलाकों में बारिश की आशंका | IMD
ઉપરાષ્ટ્રપતિએ કીર્તિ મંદિરની મુલાકાત લઇ ગાંધીજીને શ્રદ્ધા સુમન અર્પણ કર્યા
ઉપરાષ્ટ્રપતિએ કીર્તિ મંદિરની મુલાકાત લઇ ગાંધીજીને શ્રદ્ધા સુમન અર્પણ કર્યા