घरेलू इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी ओला का 6,145.96 करोड़ रुपए का आईपीओ 2 अगस्त को आम निवेशकों के लिए खुलने जा रहा है। इस IPO के लिए बोलियां 6 अगस्त तक लगाई जा सकती हैं। इसका प्राइस बैंड (Price Band) 72 रुपए से लेकर 76 रुपए प्रति शेयर (per Share) तय किया गया है। बता दें कि इस आईपीओ का 10 प्रतिशत हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है। ओला के पब्लिक इश्यू का साइज 6,145.96 रुपए होगा। कंपनी की मार्केट कैप करीब 33,500 करोड़ रुपए होगी। IPO में 84.94 मिलियन शेयरों का ऑफर फॉर सेल भी होगा, जिसकी वैल्यू करीब 646 करोड़ रुपए होगी। वहीं, फ्रैश इश्यू का साइज 5,500 करोड़ रुपए का होगा। OFS में ओला इलेक्ट्रिक के प्रमोटर भाविश अग्रवाल और इंसड ट्रस्ट की ओर से क्रमश: 3.79 करोड़ और 41.79 लाख शेयर बेचे जाएंगे। इसके अलावा एसवीएफ II ऑस्ट्रिच (DE) एलएलसी, अल्फा वेव वेंचर्स II एलपी, अल्पाइन अपॉर्चुनिटी फंड VI एलपी, इंटरनेट फंड III पीटीई, मैट्रिक्स पार्टनर्स इंडिया इन्वेस्टमेंट्स III एलएलसी और आशना एडवाइजर्स एलएलपी भी OFS में भाग लेंगे। ओला इलेक्ट्रिक की ओर से आईपीओ से जुटाई गई राशि में से 1,227 करोड़ रुपए का उपयोग सेल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को बढ़ाने के लिए करेगी। इसके अलावा प्रोडक्ट डेवलपमेंट और बिजनेस बढ़ाने एवं रिसर्च के लिए भी आईपीओ से जुटाई गई राशि का उपयोग किया जाएगा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Truck Drivers Strike : Ravishankar Prasad संसद में ऐसा क्या बोल गए कि सब हो गए सन्न ! N18V। Top News
Truck Drivers Strike : Ravishankar Prasad संसद में ऐसा क्या बोल गए कि सब हो गए सन्न ! N18V। Top News
રાધનપુર : આપ દ્વારા ઉમેદવારના નામની જાહેરાત | SatyaNirbhay News Channel
રાધનપુર : આપ દ્વારા ઉમેદવારના નામની જાહેરાત | SatyaNirbhay News Channel
દલિત વિદ્યાર્થીએ શિક્ષકના ઘડામાંથી પીધું પાણી, મારથી બાળકનું મોત; વિસ્તારમાં તણાવ, ઈન્ટરનેટ બંધ
રાજસ્થાનના જાલોર જિલ્લામાં શિક્ષકની મારપીટના કારણે એક દલિત વિદ્યાર્થીના મોતનો મામલો સામે આવ્યો...
অসমত আপ কেতিয়াও নাহেঃ মন্ত্ৰী যোগেন মহন
অসমত আপ কেতিয়াও নাহেঃ মন্ত্ৰী যোগেন মহন