शहर के बड़गांव इलाके में देर रात एक हाइवेयर की दुकान में भीषण आग लग गई। आग की ऊंची ऊंची लपटें देख इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने निगम के अग्मिश्मन विभाग को इसकी सूचना दी। निगम की दमकलों ने मौके पर पहुंचकर 3 घंटे की मशक्कत में आग पर काबू पाया। सुबह हवा चलने के साथ फिर दुकान में आग लग गई। फिर निगम की दो दमकलों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लगी थी। आग लगने से 20 लाख का नुकसान बताया जा रहा है। पीड़ित दुकानदार धीरेंद्र शर्मा ने बताया कि उनकी बड़गांव इलाके में शर्मा ट्रेडर्स के नाम से हार्डवेयर की दुकान है। देर रात साढ़े 9 बजे करीब दुकान क्व ऊपर से गुजर रही 11 केवी (हाईटेंशन लाइन) का तार टूटकर दुकान पर गिर गया। तार टूटने से शार्ट सर्किट हुआ और दुकान में आग लग गई। पड़ोसी के मकान में रखे टीवी फ्रिज भी शार्ट सर्किट के कारण जल गए। रात साढ़े 10 बजे दुकान में आग को सूचना मिली।जिसके बाद1 निगम के अग्निशमन विभाग को सूचना दी। निगम की दमकलों ने सुबह 5 बजे तक आग बुझाई। सुबह 7 बजे करीब हवा चलने के साथ ही धुआं उठने लगा फिर से आग लग गई। निगम की दो दमकलें मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाया। आसपास की 3-4 दुकानों तक भी आग पहुंच गई। गनीमत रही समय रहते आग पर काबू पाया। आग लगने से 20 से 25 लाख का सामान जल गया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ડીસામાં સગીર સાથે સામૂહીક સૃષ્ટી વિરુદ્ધનું કૃત્ય આચરનાર બે શખ્સોને પોલીસે ઝડપ્યા
ડીસા તાલુકાના એક ગામમાં બે દિવસ અગાઉ નવમા ધોરણમાં અભ્યાસ કરતા વિદ્યાર્થી પર ક્લાસના જીએસ સહિત બે...
27 अगस्त को प्रदेश स्तरीय चक्काजाम किया जाएगा। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण साहू ने बताया
बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन राजस्थान तथा बस मालिक संघ की ओर से 27 अगस्त को प्रदेश स्तरीय चक्काजाम किया...
US FED Outcome Impact On Share Market: अब बाजार में नहीं रुकेगी तेजी, Vaibhav Sanghvi की क्या राय?
US FED Outcome Impact On Share Market: अब बाजार में नहीं रुकेगी तेजी, Vaibhav Sanghvi की क्या राय?
Aimim ના શહેર પ્રમુખ યાકુબ બાપુ બુખારી એ સાબીરભાઈ કાબલીવાળા સાથે શુભેચ્છક મુલાકાત કરી.
દેવભૂમિદ્વારકા જિલ્લાના જામ ખંભાળીયા શહેર પ્રમુખ યાકુબ બાપુ બુખારી તેમજ જામનગરના સદ્દામ ભાઈ ખીરા...