पेरिस ओलंपिक में भारत की मनु भाकर ने इतिहास रच दिया. वह ओलंपिक इतिहास में निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं. मनु भाकर ने निशानेबाजी में तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक अपने नाम किया है. मनु भाकर का कांस्य पदक पेरिस ओलंपिक में भारत का पहला पदक है. पेरिस ओलंपिक में भारत की झोली में पहला पदक मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनु भाकर को बधाई दी है. पीएम मोदी ने इसे भारत के लिए ऐतिहासिक पदक बताया है. मनु भाकर को कांस्य पदक मिलने के साथ निशानेबाजी में 12 साल बाद भारत की झोली में पदक आया है. इससे पहले रियो ओलंपिक 2016 और टोक्यो ओलंपिक में भारतीय निशानेबाजों को खाली हाथ लौटना पड़ा था. टोक्यो 2020 में मेडल न जीत पाने के बाद मनु काफी निराश हो गईं थी. इसके बाद कोच जसपाल राणा के साथ मिलकर ओलंपिक के लिए कड़ी मेहनत की. जिसका नतीजा रहा कि मनु ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में 221.7 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक अपने नाम किया. पेरिस ओलंपिक में भारत की झोली में पहला पदक आने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनु भाकर को बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा, "मनु भाकर, पेरिस ओलंपिक में भारत का पहला कांस्य पदक जीतने के लिए बधाई. यह सफलता इसलिए और भी खास है क्योंकि वह भारत के लिए शूटिंग में पदक जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
EICMA 2023: 2024 Honda NX500 और CB500 Hornet से उठा पर्दा, 2024 में भारतीय बाजार के अंदर हो सकती हैं लॉन्च
Honda Global ने EICMA 2023 में नई NX500 adventure tourer और CB500 Hornet स्ट्रीटफाइटर...
Vadali તાલુકા શાળા નંબર 1 ખાતે નગરપાલિકા પ્રમુખ ના હસ્તે ધ્વજવંદન કરાયું.| ATN NEWS GUJARAT
વડાલી તાલુકા શાળા નંબર 1 ખાતે નગરપાલિકા પ્રમુખ ના હસ્તે ધ્વજવંદન કરાયું.
આજે સમગ્ર દેશ...
बीसलपुर डेम से आई बड़ी खबर, इस बार बांध के छलकने की पूरी उम्मीद
पिंकसिटी की लाइफलाइन बीसलपुर डेम में पानी की आवक लगातार बनी हुई है। हालांकि डेम अब भी छलकने से...
B R Ambedkar और Veer Savarkar के संविधान में क्या समानता थी? Kitabwala |The Colonial Constitution
B R Ambedkar और Veer Savarkar के संविधान में क्या समानता थी? Kitabwala |The Colonial Constitution