बून्दी। अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरलाल सिंह डुकिया एवं प्रदेश महामंत्री विकास शर्मा ने संघ के संविधान में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए भोलाशंकर शर्मा गोठड़ा बूंदी को प्रदेश प्रचार मंत्री के पद पर मनोनीत किया एवं अपेक्षा की की भोलाशंकर शर्मा पूर्ण ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा के साथ कार्य करते हुए संगठन को गति प्रदान करेंगे।
प्रदेश प्रचार मंत्री बनने पर बूंदी जिलाध्यक्ष नूतन तिवारी ने भोलाशंकर शर्मा का मालयार्पणकर एवं मुंह मीठा करवा कर अभिनंदन किया। इस प्रदेश नियुक्ति पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणजीत सिंह राजावत, उपसभा अध्यक्ष बलविंदर सिंह ढिल्लों, शहर अध्यक्ष जाकिर हुसैन अंसारी, कल्याण मल वर्मा, अशोक चैहला, धनंजय शर्मा अशोक रावत तुलसीराम वर्मा नरेंद्र सिंह सोलंकी, मोहम्मद शहजाद बजरंग लाल, शिव शंकर मेहरा, धनराज मीणा गुमानपुरा, प्रेम प्रकाश मेहरा, उमाशंकर पंचोली गायत्री पंचोली अनीता चंदेल, शीला दाभाई , गायत्री पंचोली सुनीता शर्मा, कमलेश शर्मा अंजू जैन ने हर्ष व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की।