इजरायल के गोलान इलाके में मजदल शम्स मैदान पर हिजबुल्लाह के रॉकेट हमले में 12 बच्चों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक घायल हो गए हैं। मरने वालों में सभी बच्चे 10 से 20 साल की उम्र के हैं जो फुटबॉल मैदान में खेल रहे थे। इसे हिज्बुल्लाह का अब तक का सबसे घातक हमला माना जा रहा है। हमले के तुरंत बाद इजरायल के विदेश मंत्री ने शनिवार को कहा है कि हिजबुल्लाह ने सभी सीमा रेखाएं पार कर ली हैं। हालांकि हिजबुल्लाह ने इस हमले से इनकार किया है। यह हमला एक फुटबॉल के मैदान पर हुआ। घायलों में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें छह की हालत गंभीर, तीन की हालत मध्यम, चार को हल्की चोटें आईं तथा कई अन्य को शॉक के लिए उपचार दिया गया। इससे पूर्व मध्य गाजा के डेर अल बलाह स्थित एक स्कूल पर इजरायली हमले में कम से कम 30 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई, वहीं 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इजरायली सेना का दावा है कि स्कूल में हमास का कमांड सेंटर चल रहा था। उधर, यूएन ने कहा है कि खान यूनिस में भीषण लड़ाई से चार दिनों में 1,80,000 से अधिक फिलिस्तीनी पलायन कर गए हैं। बढ़ते तनाव से इज़राइल और हिज़बुल्लाह के बीच एक पूर्ण युद्ध शुरू होने की संभावना है, जिनकी सेनाओं ने अक्टूबर में इज़राइल-गाजा युद्ध शुरू होने के बाद से नियमित रूप से गोलीबारी की है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
32 साल पुराने सेक्स स्कैंडल में 6 को दोषी माना,रईसजादों ने छात्राओं के साथ किया था गैंगरेप
देश के सबसे बड़े सेक्स स्कैंडल और अजमेर के ब्लैकमेल कांड के बाकी बचे 7 में से 6 आरोपियों (नफीस...
BS3 या BS4, कौन सा एमीशन स्टैंडर्ड फॉलो करती है आपकी कार? 20 हजार का चालान कटने से पहले जान लीजिए
BS3 और BS4 का मतलब भारत स्टेज 3 और भारत स्टेज 4 उत्सर्जन मानक हैं। इन्हें सरकार द्वारा नाइट्रोजन...
'विश्वासघात से तंग आ चुके हैं युवा, उनके सपनों और आकांक्षाओं को कुचल रही भाजपा', कांग्रेस ने केंद्र पर कसा तंज
नई दिल्ली। कांग्रेस ने सोमवार को मोदी सरकार और भाजपा पर भारत के युवाओं के सपनों और...
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में किया गया वृक्षारोपण
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में किया गया वृक्षारोपण
Two days Regional Conference on Bringing Citizens and Government Closer through Administrative Reforms held in Arunachal
Two-day Regional Conference on 'Bringing Citizens and Government Closer through Administrative...