राजस्थान की सियासत में बीतें कुछ समय से कई चौंकाने वाले घटनाक्रम हो रहे हैं. लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की अप्रत्याशित जीत, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ी की नियुक्ति और डॉ. किरोड़ीलाल मीणा का मंत्री पद से इस्तीफा. डॉ. मीणा इस्तीफे के बाद भी हलचल मचाए हुए हैं. पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के कार्यकाल में पेपर लीक के खिलाफ मोर्चा खोल चुके बीजेपी के दिग्गज नेता अब सबूत होने का दावा कर रहे हैं. उन्होंने यह सबूत एसओजी को सौंप भी दिए हैं. मीणा ने आरोप लगाए कि एसओजी के अधिकारियों ने आरोपियों को बचाने के लिए रिश्वत ली. साथ ही उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों के अलावा प्रकरण में लिप्त कई आरोपी विधानसभा में बैठे हैं. जाहिर तौर पर उनका निशाना कांग्रेस के कई नेताओं पर है. वहीं, सरकार बनने के बाद से ही शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कह रहे हैं ''इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जल्द ही जेल जाएंगे." कयास यह लगाए जा रहे हैं कि किरोड़ीलाल मीणा के इस कदम से बीजेपी और कांग्रेस, दोनों खेमों में खलबली मची हुई है. क्योंकि कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाने के साथ ही उन्होंने कहा है कि इस मामले में एसओजी ने कार्रवाई नहीं की तो वह सत्याग्रह करेंगे. साफ है कि ऐसा होने पर सरकार पर भी सवाल खड़े होंगे. इधर, उपचुनाव में लगी दोनों पार्टियों के लिए यह दांव बड़ी मुसीबत साबित हो सकता है. क्योंकि पेपर लीक एक बार फिर कांग्रेस के खिलाफ मुद्दा बनेगा, जबकि भजनलाल सरकार पर कार्रवाई को गति देने का दवाब होगा.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
World Cup 2023: Hardik गेंदबाजी के दौरान हुए चोटिल, Hardik Pandya Injury Update | वनइंडिया हिंदी
World Cup 2023: Hardik गेंदबाजी के दौरान हुए चोटिल, Hardik Pandya Injury Update | वनइंडिया हिंदी
આવાસ યોજનાના લાભાર્થીઓ સાથે PMનો સંવાદ@Sandesh News
આવાસ યોજનાના લાભાર્થીઓ સાથે PMનો સંવાદ@Sandesh News
मनूर येथे विवीध सहकारी सोसा़यटीची
बिविरोध निव़ड
सोसायटीची निवडणूक बिनविरोध मनूर : येथील विविध सहकारी विकास सोसायटीची निवडणूक बिनविरोध करण्यात आली...
પાવી ગામ પાસે રેલ્વે ગરનાળાનો રસ્તો ખખડધજ થઈ જતાં વાહનચાલકો પરેશાન
પાવી ગામ પાસે રેલ્વે ગરનાળાનો રસ્તો ખખડધજ થઈ જતાં વાહનચાલકો પરેશાન
...
‘आतंकवादी नहीं…’ Farmer Protest में किसानों पर गोली चलाने पर कोर्ट ने सरकार को खूब सुनाया है
‘आतंकवादी नहीं…’ Farmer Protest में किसानों पर गोली चलाने पर कोर्ट ने सरकार को...