पाकिस्तान से सीमा हैदर के बाद अब राजस्थान में अपने प्यार पाने के लिए युवती सीमा पार कर राजस्थान आ गई है। वहीं इससे पहले राजस्थान के अलवर जिले की अंजू अपना प्यार पाने के लिए पाकिस्तान चली गई थी। इसी तर्ज पर अब महरीश प्रदेश के चूरू जिले पहुंची है। इसकी सूचना मिलने पर इंटेलीजेंस व अन्य गुप्तचर एजेंसियां सक्रिय हो गई है। बताया जा रहा है कि एजेंसियां युवती के बारे में जांच कर रही है। अब देखना होगा कि प्यार के पाने के लिए आने वाली महिला की आखिर सच्चाई क्या है? पाकिस्तान से युवती राजस्थान के चूरू जिले के पीथिसर गांव पहुंची। जहां महवीश नाम की इस लड़की के गांव में पहुंचते ही हड़कंप मच गया। युवती की उम्र 25 साल बताई जा रही है। वहीं, प्रेमी युवक का नाम रहमान है। युवक फिलहाल कुवैत में काम करता है। रहमान पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। जिसके प्यार को पाने के लिए युवती यहां पर आई है। सरपंच जंग शेर खान अटारी बॉर्डर से युवती को लेकर आए हैं। इधर, पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस हरकत में आ गई। अब पुलिस की ओर से महिला को लेकर पड़ताल की जा रही है। महवीश के बारे में जब रहमान की पत्नी फरीदा को पता चला तो वह सीधे पुलिस थाने पहुंच गई। फरीदा ने इस पाकिस्तानी युवती के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। फरीदा का कहना है कि यह जासूस भी हो सकती है। इसलिए इसकी जांच की जाएं। इसके साथ ही रहमान से कानूनी तलाक नहीं होने व दूसरी शादी की अनुमति नहीं देने की भी बात कही गई है। फरीदा का कहना है कि वह कानूनी लड़ाई लड़ेगी। उसके साथ गलत हुआ है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Breaking News: PM Modi की विदेश मंत्री S Jaishankar के साथ बैठक, बांग्लादेश के हालात पर चर्चा संभव
Breaking News: PM Modi की विदेश मंत्री S Jaishankar के साथ बैठक, बांग्लादेश के हालात पर चर्चा संभव
अद्याप शिधा किट न मिळाल्यामुळे दिवाळी साजरीच करायची नाही काय असा प्रश्न जनतेसमोर- शेख युनूस चरहाटाकर
बीड (प्रतिनिधी) फोटो सेशन करत धान्य दुकानात योजनेचा धाटात शुभारंभ मात्र अनेकगरीब शिधा किट पासून...
दिल्लीकरांच्या नादाला लागून गद्दारी करणाऱ्यांनी शिवसेनेला हिंदुत्व शिकवू नये!
दिल्लीकरांच्या नादाला लागून गद्दारी करणाऱ्यांनी शिवसेनेला हिंदुत्व शिकवू नये!
LAC Breakthrough: India-China disengage in Gogra-Hot Springs; All eyes on Depsang, Demchok
India china disengage in Gogra hot spring .The disengagement of Indian and chines soldiers from...
Suzuki और Honda के लिए कैसा रहा June 2024, जानें कैसी रही दो पहिया वाहनों की बिक्री
भारतीय बाजार में हर साल लाखों की संख्या में दो पहिया वाहनों की बिक्री होती है। इस सेगमेंट...