न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर राज्यसभा में शुक्रवार को सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार बहस हुई। दरअसल, समाजवादी पार्टी के नेता रामजी लाल सुमन ने सवाल किया था कि सरकार किसानों को एमएसपी कब तक देगी? केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, “किसान हमारे लिए भगवान जैसे हैं। उनकी सेवा करना मतलब भगवान की सेवा करने के बराबर है। यह हमारे लिए पुण्य की बात है। हाल ही में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया, जिसका उद्देश्य किसानों को एमएसपी उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्था को पारदर्शी बनाना है, ताकि हमारे किसान भाइयों को कोई परेशानी ना हो।” शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा, “अब तक इस संबंध में एक-दो नहीं, बल्कि 22 बैठकें हो चुकी हैं। समिति की ओर से की गई सिफारिशों को आने वाले दिनों में जमीन पर उतारा जाएगा। समिति ने बीते दिनों हमें कृषि मूल्य की अधिक स्वायत्तता प्रदान करने और कृषि वितरण प्रणाली को सुचारू बनाने पर सुझाव दिया था।” इस पर सपा सांसद ने शिवराज सिंह चौहान से कहा, “जलेबी की तरह बातें घुमाने से कुछ नहीं होगा। सरकार पहले ये बताए कि किसानों को एमएसपी कब तक मिलेगा।” सपा सांसद ने शिवराज सिंह चौहान को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “ये लोग किसानों को भगवान बता रहे हैं, लेकिन मैं एक बात दावे के साथ कहना चाहता हूं कि इनका किसानों से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है।”
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाज को दबाना चाहती है भाजपा सरकार- विधायक सीएल प्रेमी
बूंदी। कोटा में 24 जून को बिजली, पानी और नीट परीक्षा में हुई धांधली सहित भाजपा सरकार की विफलताओं...
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के लिए जोखिम भरी है गठबंधन की राह, 2022 के चुनावों में भुगतना पड़ा था दुष्परिणाम
नई दिल्ली। विपक्षी एकजुटता के लिए जो प्रयास हो रहे हैं, उसके लिए फिलहाल कांग्रेस का शीर्ष...
Maharashtra CM Candidate News: 6 दिन बाद भी नहीं बन पाई Maharashtra में सरकार ? | Shinde | Aaj Tak
Maharashtra CM Candidate News: 6 दिन बाद भी नहीं बन पाई Maharashtra में सरकार ? | Shinde | Aaj Tak
Fertility diet: बेबी प्लान कर रहे हैं? तो इन चीज़ों को करें डाइट में शामिल, बढ़ेगी फर्टिलिटी
प्रजनन क्षमता से जुड़ी समस्याएं आज के समय में बहुत ही आम हो चुकी हैं और इससे सिर्फ महिलाएं ही...
જસદણના ખાનપર રોડ પર આવેલ બેંક ઓફ બરોડા બેન્કના ATM માં થી ₹17.33 લાખની ચોરીની ઘટનાના CCTV સામે આવ્યા
જસદણના ખાનપર રોડ પર આવેલ બેંક ઓફ બરોડા બેન્કનાATM માં થી ₹17.33 લાખની ચોરીની ઘટનાના CCTV સામે આવ્યા