उदयपुर के सलूम्बर जिले के जावरमाइंस थाना क्षेत्र के अदवास गांव में गुरुवार देर शाम एक शिक्षक की तलवार से हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम शिक्षक शंकरलाल (40) पुत्र डालचंद मेघवाल की घर के सामने अज्ञात हमलावर ने तलवार से हत्या कर दी। मौके पर बीच बचाव के दौरान मृतक के पिता डालचंद पर हमला किया गया, जिससे वे गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिला पुलिस अधीक्षक अरशद अली ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घायल को नजदीकी चिकित्सालय जावद पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्या के आरोपी को नामजद कर उसकी धरपकड़ को लेकर पुलिस दल गठित कर अलग-अलग स्थानों पर रवाना कर दिए गए। प्रारम्भिक जांच में हत्या के पीछे कारणों का पता नहीं चल पाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ज्यादा खून बहने से पिता की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। वहीं मृतक बेटा प्राथमिक स्कूल में शिक्षक था। मृतक के तीन बच्चे हैं। वहीं घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है। वहीं पुलिस लाइन से अतिरिक्त जाब्ता भी तैनात किया गया है। वहीं मृतक शिक्षक के छोटे भाई प्रकाश मेघवाल ने कहा कि घटना के वक्त घर के पास ही था। जब तक दौड़कर पहुंचा। तब तक आरोपी फरार हो चुका था।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Telangana Politics: बंदी संजय ने तेलंगाना में भाजपा सरकार बनने का किया दावा, कहा- सभी सर्वे दे रहे संकेत
हैदराबाद, तेलंगाना में सभी सर्वे संकेत दे रहे हैं कि भाजपा सत्ता में आ रही है। यह राज्य में...
ગાંધીનગર અમરનાથ ધામમાં અદ્રિતીય દ્રાદ્રશ જયોતિર્લિંગની 601 દિવડાની મહા આરતી
ગાંધીનગર અમરનાથ ધામમાં અદ્રિતીય દ્રાદ્રશ જયોતિર્લિંગની 601 દિવડાની મહા આરતી
स्टूडेंट के लिए ASUS ने पेश किये 3 नए लैपटॉप, कीमत 20 हजार से कम; पावरफुल प्रोसेसर के साथ मिलेगी तगड़ी बैटरी
Asus Chromebook Launched in India Asus ने अपनी Chromebook सीरीज को तीन नए मॉडलों के साथ रिफ्रेश...
ડીસા ટ્યુશન ક્લાસીસ એસોસિએશન શિક્ષક મિત્રો દ્વારા સ્નેહમિલન કાર્યક્રમ યોજાયો..
ટ્યુશન ક્લાસીસ એસોસિએશન ડીસા દ્વારા એસોસિયેશનનાં શિક્ષક મિત્રો અને તેમના પરિવારનું સ્નેહ મિલન અને...