जयपुर के दौलतपुरा में असामाजिक तत्वों ने दर्जनों गायों पर तेजाब फेंक दिया है. गायों को इलाज के लिए हिंगोनिया गौशाला भेजा गया है. तेजाब किसने डाला? क्यों डाला? इसकी पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है. नगर निगम के कर्मी एवं स्थानीय लोग गायों को पकड़ कर इलाज के लिए भेजने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन तेजाब से हमले में घायल गायें इधर-उधर भाग रही हैं. इसलिए सभी गायों को इलाज के लिए नहीं भेजा जा पाया है.स्थानीय पशु प्रेमी आभा बताती हैं, 'मैंने परसों एक गाय देखी जिस पर तेजाब फेंका गया था. इसके बाद मैंने स्थानीय वेटनरी डॉक्टर से संपर्क किया और फिर नगर निगम के कर्मचारियों तक बात पहुंचाई.' सूचना मिलने के बाद हेरिटेज नगर निगम की मेयर मुनेश गुर्जर भी वहां पहुंची और उन्होंने गायों को रेस्क्यू करने के निर्देश दिए. हिंगोनिया गौशाला में इलाज कर रहे डॉक्टरों ने तेजाब से गायों के घायल होने की पुष्टि की है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है. कई लोग दबी जुबान में कहते हैं कि यह गाएं किसानों के खेतों में आ जाती थीं. इससे किसानों को नुकसान होता था. उन्होंने कई बार शिकायत भी की थी. संभव है कि उनमें से किसी ने इस घटना को अंजाम दिया हो. हालांकि पुख्ता तौर पर पुलिस की जांच के बाद ही मामला साफ हो पाएगा.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
વાડીનાર ગામે લોકો આપ માં જોડાયા
વાડીનાર ગામે લોકો આપ માં જોડાયા
Delhi: ED ने चौथी बार Arvind Kejriwal को भेजा समन, शराब घोटाले में होगी पूछताछ | ED Summons Kejriwal
Delhi: ED ने चौथी बार Arvind Kejriwal को भेजा समन, शराब घोटाले में होगी पूछताछ | ED Summons Kejriwal
शीलोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र समिति की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन
टीकम जैन अध्यक्ष व मनीष जैन सर्वसम्मति से बने कार्यकारी अध्यक्षशीलोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र समिति...
Hi-Protein Desi Indian Pancake | Moonglet Recipe | मूंग दाल का नाश्ता | Amchur Chutney | Kunal Kapur
Hi-Protein Desi Indian Pancake | Moonglet Recipe | मूंग दाल का नाश्ता | Amchur Chutney | Kunal Kapur