कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मानहानि मामले में सुलतानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराए। मामले की अगली सुनवाई 12 अगस्त को होगी। कांग्रेस सांसद के खिलाफ सुलतानपुर में गृह मंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी के मामले में मुकदमा चल रहा है।राहुल की पेशी के मद्देनजर दीवानी न्यायालय में सुरक्षा घेरा सख्त कर दिया गया था। राहुल की पेशी विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा के न्यायालय में हुई। बता दें, सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा नेता विजय मिश्र ने राहुल गांधी के विरुद्ध पांच साल पहले विशेष न्यायालय में परिवाद दायर किया था, जिसमें मुकदमा चलाया जा रहा है। परिवादी के अधिवक्ता संतोष पांडेय के मुताबिक, परिवाद में आरोप है कि 15 जुलाई 2018 को पार्टी कार्यकर्ता अनिरुद्ध शुक्ल व दिनेश कुमार ने अपने मोबाइल पर एक वीडियो क्लिप दिखाया था। इसमें राहुल गांधी अमित शाह को हत्यारा कह रहे थे। उनका यह बयान जस्टिस लोया की मृत्यु से संबंधित था, जिसमें सर्वोच्च न्यायालय द्वारा शाह को क्लीन चिट दे दी गई थी। परिवादी व दो गवाहों के बयान व साक्ष्यों के आधार पर राहुल गांधी को विशेष मजिस्ट्रेट योगेश यादव ने आईपीसी की धारा 500 के तहत सुनवाई के लिए तलब किया तो उन्होंने 20 फरवरी को न्यायालय में पेश होकर जमानत करा ली थी। उन्हें पेशी तिथि पर व्यक्तिगत रूप से पेश होने से छूट दी गई है। हालांकि, आरोपों पर जवाब देने के लिए उपस्थित होना पड़ेगा। पिछली कुछ पेशियों पर न आने के कारण मजिस्ट्रेट ने कड़ा रुख अपनाया। इस पर बीती दो जुलाई को राहुल गांधी के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ल ने 26 जुलाई को पेश होने के लिए अवसर मांगा था।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
BJP Candidate List | BJP એ ઉમેદવારોના નામ કર્યા નક્કી | Gujarat News | News18 Gujarati
BJP Candidate List | BJP એ ઉમેદવારોના નામ કર્યા નક્કી | Gujarat News | News18 Gujarati
શ્રી એલ.વી.નગરશેઠ હાઈસ્કૂલ સમૌ ખાતે વાલી સ્નેહ સંમેલન યોજાયું
શ્રી એલ.વી.નગરશેઠ હાઈસ્કૂલ સમૌ ખાતે શાળામાં વાલી મંડળ ની મિટિંગ યોજાઈ.દીપ પ્રાગટ્ય અને ઓમકાર કરી...
पालम तालुक्यात मुले व महिला पळविण्याच्या चर्चेला उधाण
जनतेने अफवांवर विश्वास ठेवू नये : पालम,पो.नि. प्रदीप काकडे
परभणी प्रतिनिधी
पालम...
हाईकोर्ट ने बांके बिहारी मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर हुई मौतों के मामले में दाखिल याचिका पर
हाईकोर्ट ने बांके बिहारी मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर हुई मौतों के मामले में दाखिल याचिका पर
নিমনাগড় কোঁৱৰগাওঁত বৃক্ষৰূপন
নিমনাগড় কোঁৱৰগাওঁত বৃক্ষৰূপন। জনপ্ৰিয় গায়ক কুসুম কৈলাশ আৰু প্ৰকৃতি প্ৰেমী অনুপ পাটকাইৰ তত্বাৱধানত...