गूगल ने भारत में अपने यूजर्स के लिए कई नई सुविधाएं पेश की है जिसकी मदद से नेविगेशन को आसान बनाने के साथ-साथ EV यूजर्स के लिए भी कुछ खास अपडेट पेश किए गए है। इसके साथ ही अब आप Google Maps ऐप से मेट्रो टिकट भी बुक कर सकेंगे। यहां हम गूगल मैप्स में अपडेट किए गए सभी फीचर्स के बारे में जानेंगे।

Google Maps, गूगल की एक जरूरी सुविधा है, जो किसी जगह की लोकेशन की जानकारी देने, नेविगेशन चेक करने और किसी नई लोकेशन को खोजने में मददगार होती है। गूगल मैप्स ड्राइविंग करने वाले लोगों के लिए एक अहम टूल है क्योंकि इसकी मदद से नेविगेशन बहुत आसान हो जाता है।

गूगल मैप्स अपने कस्टमर्स को और बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए लगातार काम करता रहता है। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए Maps ने कुछ नई सुविधाओं के सपोर्ट के साथ अपने ऐप अपडेट किया गया है। इससे नेविगेशन एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना और इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चार्जिंग स्टेशन ढूंढना और यहां तक की मेट्रो टिकट बुक करना भी आसान हो जाएगा। आइये इसके बारे में जानते हैं।

Google Maps ने पेश किए नए फीचर्स

  • Google Maps अपने मोबाइल ऐप में कई नई सुविधाएं लेकर आया है, जो यूजर्स की लाइफ को आसान बना देंगी
  • इन नई सुविधाओं में फ्लाईओवर की जानकारी, छोटी सड़कों पर नेविगेट करने में मदद और EV चालकों को पास के चार्जिंग स्टेशन का पता लगाने में मदद मिलेगी।
  • इसके साथ ही यूजर्स Google Maps ऐप से मेट्रो टिकट भी बुक कर सकेंगे और ऐप पर सड़क दुर्घटनाओं की रिपोर्ट कर सकेंगे।

    फ्लाईओवर कॉलआउट फीचर

    • अगर आप गूगल मैप्स का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ये आपको ड्राइविंग के दौरान प्लाईओवर के लिए तैयार होने में मदद करता है।
    • इसके लिए Maps को एक नई फ्लाईओवर कॉलआउट सुविधा के साथ अपडेट किया गया है। कंपनी का कहना है।
    • ये सुविधा तब ज्यादा कारगर साबित होगी जब नए क्षेत्र में ड्राइविंग करते समय आप फ्लाईओवर लेने या नीचे की सड़क का उपयोग करेंगे।
    • इन फीचर्स इस हफ्ते में एंड्रॉइड स्मार्टफोन या एंड्रॉइड ऑटो यूनिट वाले यूजर्स को दिखाई देगा। इसे भारत के 40 शहरों में शुरू से ही उपलब्ध होगा।
    • दोपहिया और चार पहिया दोनों ही नेविगेशन रूट इन कॉलआउट को दिखाएंगे।

    EV चार्जिंग स्टेशन

    • इसके साथ ही मैप्स ने अब EV चार्जिंग स्टेशन के बारे में भी जानकारी दिखाना शुरू कर दिया है।
    • इसके लिए कंपनी ने एथर, इलेक्ट्रिकपे, काज़म और स्टेटिक के साथ पार्टनरशिप की है, जिससे देश में 8,000 से अधिक चार्जिंग स्टेशनों जानकारी प्राप्त कराई जा सकें।
    • इससे संबंधित सारी जानकारी आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएगी, जिसमें कंपनी की जानकारी और चार्जिंग स्टेशन के प्लग टाइप की जानकारी शामिल है।
    • इसके अलावा आप ये भी चेक कर सकते हैं कि स्टेशन रियल टाइम में खुला है या नहीं है।
    • Google मे पहली बार दोपहिया वाहनों के लिए EV चार्जिंग स्टेशन के बारे में जानकारी दी है