दिल्ली में आम आदमी पार्टी के मुख्यालय को नया ठिकाना मिल गया है। दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद केंद्र सरकार ने पार्टी को नया दफ्तर आवंटित किया गया है। AAP की ओर से बताया गया कि पार्टी का नया मुख्यालय अब बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन, नई दिल्ली (New Delhi) में होगा। AAP पार्टी की सियासी बैठकें और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा अब नए पते पर लगेगा। बता दें कि पहले पार्टी का ऑफिस को 206 राऊज एवेन्यू, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली था। मौजूदा समय में AAP मुख्यालय की जगह राऊज एवेन्यू कोर्ट को परिसर विस्तार के लिए आवंटित की गई है। ऑफिस की वजह से कोर्ट विस्तार का काम अटका है। सुप्रीम कोर्ट ने पहले तो पार्टी को 15 जून तक कार्यालय खाली करने को कहा था, लेकिन अब यह समयसीमा बढ़ाकर 10 अगस्त तक कर दी गई है। इसी आदेश के चलते 15 दिन के अंदर पार्टी को अपना कार्यालय खाली करके रविशंकर शुक्ला लेन में शिफ्ट होना है। AAP ने दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर 2016 में अपना दफ्तर शुरू किया था। 2020 में हाईकोर्ट को यह जमीन जिला कोर्ट के विस्तार के लिए आवंटित हुई। सुप्रीम कोर्ट ने AAP को कार्यालय खाली करने को कहा, तो पार्टी दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गई।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
PM Narendra Modi ने अब X पर बनाया नया रिकॉर्ड, 100 मिलियन फॉलोअर्स वाले पहले नेता बने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नया रिकॉर्ड बना दिया है। इन्होंने अपने...
भारत में जल्द उड़ान सेमीकंडक्टर उद्योग, PM Modi से मिले NXP के सीईओ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने एनएक्सपी के सीईओ कर्ट सिवर्स (Kurt...
केजरीवाल एक हफ्ते में सरकारी मकान छोड़ेंगे:संजय सिंह बोले- सरकारी सुविधाएं भी नहीं लेंगे
मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे चुके अरविंद केजरीवाल अपना सरकारी आवास छोड़ेंगे। आम आदमी पार्टी नेता...
बून्दी स्टेशन पर यात्री गाड़ी के दो कोच पटरी से उतरे, रेलवे एवं एनडीआरएफ की संयुक्त टीम ने किया मॉक ड्रिल अभ्यास
बूंदी। कोटा मंडल के बूंदी स्टेशन पर दिनांक 14 सितम्बर को रेलवे में होने वाली दुर्घटनाओं के...