महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने गुरुवार को महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव में 200 से 250 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है। इससे पहले अटकले लग रहीं थी कि मनसे भी सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में शामिल होगी और विधानसभा चुनाव लड़ेगी। महायुति में बीजेपी, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) शामिल है। महाराष्ट्र की महायुति सरकार की तीखी आलोचना करते हुए राज ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार के पास गड्ढों की मरम्मत के लिए पैसे नहीं है। वे ‘लाडली बहन’ और ‘लाडला भाई’ के लिए पैसा कैसे जुटाएंगे? इस दौरान ठाकरे ने अपनी पार्टी के भीतर दलबदल की अटकलों को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “मैंने सुना है कि मेरी पार्टी के कुछ लोग भी किसी अन्य दल में शामिल होना चाहते हैं। मैं उनके लिए रेड कार्पेट बिछाता हूं। वे तुरंत जा सकते हैं। मनसे में टिकट केवल उम्मीदवार की साख और जीतने की संभावना के आधार पर दिया जाएगा।”आगामी चुनावों की तैयारी को लेकर राज ठाकरे ने खुलासा किया कि मनसे हर जिले में सर्वे करा रही है। उन्होंने कहा, मैंने सर्वे करने के लिए हर जिले के लिए 4 से 5 सदस्यों को नियुक्त किया था। उन्होंने उन क्षेत्रों के प्रमुख लोगों और पत्रकारों से बात की। अब वहीँ टीम दूसरे दौर का सर्वे करेगी। ठाकरे ने घोषणा की कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ चुनाव पर विस्तृत चर्चा के लिए 1 अगस्त से महाराष्ट्र का दौरा शुरू करेंगे। उन्होंने कहा, “हम आगामी विधानसभा चुनाव में 200 से 250 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। मैं किसी भी कीमत पर अपने पार्टी कार्यकर्ता को सत्ता में बैठाना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि आप आगामी चुनावों के लिए कड़ी मेहनत करें।”2019 के विधानसभा चुनाव में मनसे ने केवल 1 सीट जीती थी। जबकि हाल के लोकसभा चुनावों के दौरान मनसे ने बीजेपी का समर्थन किया था। राज ठाकरे मुंबई में पीएम मोदी की जनसभा में भी शामिल हुए थे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ધ્રાબાવડ ગામે એક સાથે બે નંદ ઘર નું ઓપનિંગ કરતા માળીયા માંગરોળ ના ધારાસભ્ય
જૂનાગઢ જિલ્લા ના માળીયા હાટીના તાલુકા ના ધ્રાબાવડ ગામે આજરોજ માળીયા હાટીના અને માંગરોળ તાલુકા ના...
आगरा एयरफोर्स स्टेशन में अग्निवीर ने की खुदकुशी, सिर में मार ली गोली, डेढ़ साल पहले हुआ था भर्ती
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक अग्निवीर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. अग्निवीर श्रीकांत...
No Ficker News
मध्यप्रदेश के युवाओं को रोजगार का सुनहरा अवसर, अब नागरिक पत्रकारिता में बनाए अपना भविष्य
मध्यप्रदेश के युवाओं को रोजगार का सुनहरा अवसर, अब नागरिक पत्रकारिता में बनाए अपना भविष्य
ऋषि श्रृंग जयंती महोत्सव को लेकर दिया गणपति को आमंत्रण, फोल्डर का किया विमोचन
ऋषि श्रृंग जयंती महोत्सव को लेकर दिया गणपति को आमंत्रण, फोल्डर का किया विमोचनबूंदी। बुधवार को ऋषि...
‘શ્રીલંકાની જેમ અહીં પણ લોકો PMના આવાસમાં ઘૂસશે’, ઓવૈસીનો કેન્દ્ર પર મોટો હુમલો
AIMIM પ્રમુખ અસદુદ્દીન ઓવૈસીએ ફરી એકવાર કેન્દ્ર પર નિશાન સાધ્યું છે. એક કાર્યક્રમને સંબોધતા તેમણે...