राजस्थान में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। जिलों में बारिश का दौर जारी है। पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटों में दौसा जिले में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है। दौसा में 197 मिलीमीटर यानी 7.88 इंच बारिश हुई। इसीप्रकार लालसोट में 6 इंच बारिश हुई। टोंक के नैनवा में पौने पांच इंच बारिश दर्ज की गई है। भारी बारिश के चलते बांधों पर चादर चल गई। मौसम केन्द्र के अनुसार पूर्वी राजस्थान में उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। मानसून ट्रफ लाइन गंगानगर, जयपुर से होकर गुजर रही है। गुरुवार को उदयपुर, कोटा, अजमेर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से तेज बारिश और कहीं-कहीं भारी वर्षा हुई। मौसम केन्द्र के अनुसार पूर्वी राजस्थान के अनेक भागों और पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी चार-पांच दिनों में वर्षा की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। हाड़ौती में भी बारिश का दौर जारी रहा।कोटा में ढाई इंच बारिश हुई, जबकि बूंदी जिले के नैनवां में पौने पांच इंच पानी बरसा।बूंदी जिले में बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। हाड़ौती के मिनी गोवा नाम से बरधा बांध में चादर चल गई। जिले में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक जिले में 203 एमएम बरसात दर्ज की गई। सबसे ज्यादा नैनवां में 119 एमएम बारिश हुई। बूंदी में 19, तालेड़ा में 10, केशवरायपाटन में 18 व हिंडोली में 24 एमएम बारिश हुई। झालावाड़ जिले में सबसे ज्यादा बरसात गंगधार उपखंड क्षेत्र में करीब तीन इंच दर्ज की गई।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
👋Ranveer Singh SLAPPED In SIIMA AWARDS At Bengaluru When He Entered?
👋Ranveer Singh SLAPPED In SIIMA AWARDS At Bengaluru When He Entered?
CAA पर बड़ा फैसला, सरकार ने बताया कौन से कागज दिखाने होंगे? Amit Shah बोले - 'कोई रोक नहीं सकता'
CAA पर बड़ा फैसला, सरकार ने बताया कौन से कागज दिखाने होंगे? Amit Shah बोले - 'कोई रोक नहीं सकता'
અહેમદાબાદ મિત્ર ન્યૂઝ ચેનલ પર નિહાળો આજ ની TOP 10 મુખ્ય ખબરો, જુઓ વિડિઓ | Ahmedabad Mitra News
અહેમદાબાદ મિત્ર ન્યૂઝ ચેનલ પર નિહાળો આજ ની TOP 10 મુખ્ય ખબરો, જુઓ વિડિઓ | Ahmedabad Mitra News
लाच घेणारा पुणे पोलीस दलातील पोलीस अधिकारी एसीबीच्या जाळ्यात
हडपसर पोलीस ठाण्यातील एका पोलिस उपनिरीक्षकाला लाचलुचपत विभागाच्या पथकाने रंगेहात पकडले.तक्रार...
UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले Mayawati के करीबी रहे Guddu Jamali ने थामा SP का दामन | Aaj Tak
UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले Mayawati के करीबी रहे Guddu Jamali ने थामा SP का दामन | Aaj Tak