राजस्थान में प्रेम विवाह को लेकर विधायक पूसाराम गोदारा ने विधानसभा में कानून बनाए जाने की मांग की। उन्होंने सदन में प्रेम विवाह से पूर्व माता-पिता की अनुमति अनिवार्य करने हेतु ठोस कानून बनाये जाने के संबंध में सवाल लगाया था। जिस पर भजनलाल सरकार ने जवाब में कहा कि ‘प्रेम विवाह से पहले माता-पिता की अनुमति अनिवार्य करने व भागने व भगाकर ले जाने वालों के खिलाफ विधि बनाने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।’ प्रेम विवाह से पूर्व माता-पिता की अनुमति अनिवार्य करने हेतु कानून बनाए जाने को लेकर रतनगढ़ से विधायक पूसाराम गोदारा ने सदन में सरकार के सामने प्रस्ताव रखा। जिसे लेकर राजस्थान सरकार ने विस्तार से जवाब देते हुए बताया कि ‘जहां तक नाबालिग या विवाहित लड़के-लड़कियों के द्वारा अपनी मर्जी या किसी के बहकावे में आकर घर छोड़कर भाग जाने से परिवारों व संबंधित समाज पर हो रहे दुष्प्रभाव का बिन्दु है।’ सरकार ने जवाब में आगे बताया कि ‘विवाह संबंधी विद्यमान कानूनों में नाबालिग के विवाह को शून्यकरणीय विवाह माना गया है, किन्तु जहां दो वयस्क लड़का-लड़की परस्पर विवाह करते हैं और विवाह की वैद्य शर्तें पूरी करते हैं। वहां उनके माता-पिता की सहमति लिये जाने का किसी कानून में प्रावधान नहीं है।’विधायक के सवाल पर सरकार ने जबाव देते हुए बताया कि ‘माननीय उच्चतम न्यायालय ने भी यह स्पष्ट किया है कि जब तक एक बार दो वयस्क लड़का-लड़की शादी के बंधन में बंधने को सहमत हो जाते हैं तो परिवार की, समुदाय की, कबीला की सहमति की आवश्यकता नहीं है, दोनों वयस्क की सहमति को पवित्रता से प्रधानता दी जानी चाहिए। इस विधिक स्थिति में, प्रेम विवाह से पहले माता-पिता की अनुमति अनिवार्य करने व भागने व भगाकर ले जाने वालों के खिलाफ विधि बनाने का अभी तक कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।’
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
एक सामान्य वर्षा से खारुपेटिया बेहाल : 15 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमा हुआ 3-4 फुट पानी
दरंग ज़िले के मुख्य ब्यबसायिक केंद्र खारुपेटिया में आज सुवह हुए एक सामान्य वर्षा ने जन जीवन को...
मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर अधिकारी हुए सतर्क – जिला प्रभारी सचिव ने नैनवां उपखंड का दौरा किया
बून्दी
बूंदी जिले में मौसम विभाग द्वारा 13 अगस्त के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी...
Vivo V29 5G Series स्मार्टफोन की लॉन्च डेट कन्फर्म, मिलेगा 50MP सोनी कैमरा; इतनी होगी कीमत
Vivo V29 Series Launch Date Vivo ने पुष्टि की है कि वीवो वी29 सीरीज तीन कलर वेरिएंट- मैजेस्टिक...
આજે પવિત્ર શ્રાવણ માસના અંતિમ દિવસે પ્રથમ જ્યોતિલિંગ સોમનાથ ખાતે માનવ મહેરામણ ઉમટ્યો હતો
પવિત્ર શ્રાવણ માસના અંતિમ દિવસે સોમનાથ મંદિર ખાતે ભક્તોની ભારે ભીડ જોવા મળી હતી સોમનાથ મહાદેવના...
मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में भाजपा की प्रदेश मंत्री दमन बाजवा ने तरुण चुघ से की मुलाकात
मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में भाजपा की प्रदेश मंत्री दमन बाजवा ने तरुण चुघ से उनके आवास पर स्नेहल...