कोटा। मंडल में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोटा-गंगापुर सिटी रेल खण्ड पर दो एक्सप्रेस ट्रेनों में मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री किशोर कुमार पटेल ने टिकट चेकिंग टीम के साथ औचक निरीक्षण किया। जिसमे गाड़ी संख्या 12903 मुम्बई सेन्ट्रल-अमृतसर गोल्डन टेम्पल एवं गाड़ी संख्या 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनल अवध एक्सप्रेस में कुल 17 मामलें बिना टिकट यात्रा के एवं 11 अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले मामलें पकड़े गए। जिनसे क्रमशः 15,845 रूपए एवं 4,980 रूपए जुर्माना वसूला गया। अर्थात कुल 28 पकड़े गए मामलें से रेलवे को कुल 20,825 रूपए का राजस्व प्राप्त हुआ। इस टिकट चेकिंग ड्राईव में टिकट परीक्षक राजमल शर्मा, राजेश मिश्रा, ज्ञान्नेन्द्र अग्रहरी, नरेन्द्र रघुवंशी एवं शुभम की विशेष भूमिका रही। यह कार्यवाही आगे भी निरन्तर जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि यात्री गाड़ियों में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाया जा सके। रेल यात्रियों से अनुरोध है कि वे उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें। ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
માહી ગ્રુપ દ્વારા નવરાત્રીના પાંચમા નોરતે અબોલજીવો માટે સેવાકીય કાર્યો યોજાયા
માહી ગ્રુપના સભ્યો દ્વારા દરેક ધાર્મિક તહેવારોની ઉજવણી સેવા કાર્યો દ્વારા થતી હોય છે ત્યારે...
નીતિ આયોગના ત્રીજા અહેવાલ અંગે ભાજપા સરકાર કેમ મૌન ? સરકાર સામે ડૉ.મનીષ દોશીના આકરા પ્રહાર #congress
નીતિ આયોગ દ્વારા ત્રીજા અહેવાલમાં ગુજરાતની સ્થિતિ કથળીઇન્ડિયા ઇનોવેશન ઇન્ડેક્ષ – ૨૦૨૧ માં...
लाच घेणारा पुणे पोलीस दलातील पोलीस अधिकारी एसीबीच्या जाळ्यात
हडपसर पोलीस ठाण्यातील एका पोलिस उपनिरीक्षकाला लाचलुचपत विभागाच्या पथकाने रंगेहात पकडले.तक्रार...
বন্ধুৰ সৈতে কাজিয়া কৰাৰ অপৰাধত খটখটিত মুন্না কাহাৰক আজি জেললৈ প্ৰেৰণ কৰিলে মৰাণ আৰক্ষীয়ে
বন্ধুৰ সৈতে কাজিয়া কৰাৰ অপৰাধত খটখটিত মুন্না কাহাৰক আজি জেললৈ প্ৰেৰণ কৰিলে মৰাণ আৰক্ষীয়ে