आबकारी नीति घोटाले मामले से जुड़े CBI की ओर से दायर मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है। न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर आज उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया था। बता दें कि मुख्यमंत्री वर्तमान में ED और सीबीआई दोनों ही मामलों में जेल में बंद हैं। मनी लॉन्ड्रिंग के कथित आरोप में ईडी ने हिरासत में लिया था, जबकि सीबीआई ने 26 जून को भ्रष्टाचार मामले में उनका पर शिकंजा कसा था। दोनों ही जांच एजेंसियों की ओर से उठाया गया यह कदम केजरीवाल के लिए दोहरे झटके के समान है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल चुकी है। सीबीआई का मामला अभी दिल्ली हाईकोर्ट में विचाराधीन है। केजरीवाल के अलावा मनीष सिसोदिया और के कविता को भी आज अदालत में पेश किया गया। सिसोदिया और के कविता की न्यायिक हिरासत 31 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी गई है, जबकि केजरीवाल को अब आठ अगस्त तक सलाखों के पीछे रहना होगा। केजरीवाल के अलावा मनीष सिसोदिया और के कविता के ऊपर भी शराब घोटाला मामले में गाज गिरी है। सीएम केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और के कविता शराब घोटाला मामले में अभी तिहाड़ जल में बंद है। तीनों के खिलाफ मामला कोर्ट में विचाराधीन है। तीनों को लगातार अदालत से निराशा ही हाथ लग रही है। इससे पहले, केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 25 जुलाई के लिए बढ़ाई गई थी। न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद आज उन्हें अदालत के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए पेश किया गया। केजरीवाल 21 मार्च से दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद हैं। अब तक वो कई दफा राहत के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटा चुके हैं, लेकिन अभी तक उनके लिए राहत की कोई भी संभावना जन्म लेती हुई नजर नहीं आ रही है। बता दें कि दिल्ली शराब घोटाला मामले की जांच सीबीआई और ईडी दोनों ही जांच एजेंसियां कर रही हैं। ईडी जहां मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से दिल्ली शराब घोटाले की जांच कर रही है, तो वहीं सीबीआई भ्रष्टाचार के एंगल से जांच कर रही है। उधर, आम आदमी पार्टी लगातार अपने नेताओं का बचाव करने में लगी हुई है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ટ્રસ્ટી ચેતનબાપુ ધ્વારા લોક આશીર્વાદ ચેરીટેબલ ટ્રસ્ટ ધ્વારા આયોજીત લાલ બંગલા સી જી રોડ પાસે સમુહલગ્ન મહોત્સવ
અમદાવાદ સી જી રોડ નવરંગપુરા મા આવેલ લાલ બંગલા પાસે કાર્યરત લોક આશીર્વાદ ચેરીટેબલ ટ્રસ્ટ ધ્વારા 11...
Realme का पावरफुल प्रोसेसर वाला ये फोन मिल रहा है 15 हजार से कम में, अमेजन पर है डील, जल्दी उठा लें फायदा
अगर आप कम कीमत में एक अच्छा गेमिंग फोन खरदीना चाहते हैं। तो अमेजन पर Realme NARZO 70 Turbo 5G पर...
Weather Update: असम में बाढ़, कर्नाटक में स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टी; दिल्ली-UP समेत जानें इन राज्यों का हाल
मानसून ने पूरे भारत में दस्तक दे चुका है। देशभर के ज्यादातर राज्यों में मानसून की बारिश कहर बनकर...
മനസ്സും കാര്യവും
എല്ലാ പ്രശ്നങ്ങളും മനസ്സിനും ദ്രവ്യത്തിനും ഇടയിലാണ്. നിങ്ങൾക്ക് വിരോധമില്ലെങ്കിൽ, അത് പ്രശ്നമല്ല.