विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ‘बैड न्यूज’ 19 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की और फिर ओपनिंग वीकेंड पर भी जबरदस्त कमाई की। हालांकि वीकडेज में फिल्म की कमाई की रफ्तार काफी कम हो गई है लेकिन उम्मीद है कि वीकेंड आते ही बैड न्यूज के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘बैड न्यूज’ ने रिलीज के छठे दिन यानी पहले बुधवार को 3.25 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसी के साथ ‘बैड न्यूज’ का 6 दिनों का कुल कलेक्शन अब 40.20 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म ‘बैड न्यूज’ में विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क ने अहम किरदार निभाया है। फिल्म में विक्की कौशल अखिल चड्ढा, तृप्ति डिमरी सलोनी बग्गा और एमी विर्क गुरबीर सिंह पन्नू के किरदार में हैं। फिल्म तीनों के बीच लव ट्राएंगल दिखाया गया है। तृप्ति का किरदार सलोनी ट्विंस बच्चों की मां बनने वाली है और उसे श्योर नहीं है कि उसके बच्चे का पिता कौन हैं। बता दें इस फिल्म में अनन्या पांडे, नेहा शर्मा और गजराज राव ने स्पेशल कैमियो किया है
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Karnataka Election: कर्नाटक में घर से मतदान की सुविधा का इस्तेमाल, सीईसी ने 103 वर्षीय मतदाता का जताया आभार
नई दिल्ली, मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने कर्नाटक के बेलगावी जिले में...
Breaking News: पाइप से निकाले गए ऑगर मशीन के ब्लेड | Aaj Tak Latest Hindi News
Breaking News: पाइप से निकाले गए ऑगर मशीन के ब्लेड | Aaj Tak Latest Hindi News
मोटरसाइकिल फिसलने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
शहर के कैथूनीपोल इलाके में रेतवाली इलाके में मोटरसाइकिल फिसलने से घायल युवक की मौत हो गयी।पुलिस...
अमरनाथ यात्रा ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ा, 29 दिन में 4.51 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
29 जून को शुरू हुई अमरनाथ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ रही है। अमरनाथ यात्रा ने पिछले साल का...