टोंक में इस बार 458mm बारिश हुई. लेकिन, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा के साथ ही अजमेर क्षेत्र से बांध में पानी की आवक नहीं हुई है. त्रिवेणी और डाई नदियों से अब तक पानी की आवक नहीं होना बड़ी चिंता का विषय है. बांध में वर्तमान में 310.19 आरएल मीटर पानी ही बचा है, जोकि बांध की भराव क्षमता का 29.26% है, ऐसे में अब उम्मीदें कैचमेंट एरिया में मॉनसून की बारिश पर टिकी है. बांध पर हालात यह है कि बांध में मौजूद टापू अब नजर आने लगे हैं. बीसलपुर बांध में पिछले तीन दिनों में 5 सेंटीमीटर पानी कम हुआ है. रविवार को 310.24 मीटर पानी था, जो बुधवार सुबह 5 सेंटीमीटर घटकर 310.19 रह गया है. बांध का घटता जल स्तर बड़ी चिंता का विषय है. क्योंकी राजधानी जयपुर की उम्मीदें सिर्फ और सिर्फ बीसलपुर बांध पर टिकी है. वर्तमान में बांध से 1 हजार एमएलडी पानी प्रतिदिन पेयजल के लिए जयपुर, अजमेर और टोंक को दिया जा रहा है, जिसमें जयपुर को 650 एमएलडी, अजमेर और 300 एमएलडी ओर टोंक को 50 एमएलडी पानी दिया जा रहा है. ऊपर से बांध के जलग्रहण क्षेत्र में पिछले 20 सालों में बहकर आई बजरी और गाद से इसकी स्टोरेज क्षमता पर भी विपरीत प्रभाव पड़ा है, ऐसे में कब बीसलपुर बांध की उम्मीदें धूमिल कर दें. कहा नहीं जा सकता है. बस अच्छी मॉनसून बरसात पर बांध और राजधानी जयपुर सहित कई शहरों की उम्मीदे शेष है. टोंक में बनास नदी पर बना बीसलपुर बांध में पानी की आवक राजसमंद, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा और अजमेर के पानी से होती है, जो कि त्रिवेणी बनास नदी और डाई और खारी नदियों के सहारे बांध में पानी आता है. लेकिन, इस बार भीलवाड़ा की त्रिवेणी संगम पर बनास का गेज 0 दर्ज है. मानसून में जो कि चिंता की बात है वही दूसरी ओर इन सभी जिलों में फिलहाल वंहा के एनीकट, तालाब और बांध भी खाली है, जो कि बारिश के बाद भरेंगे. उसके बाद पानी की आवक टोंक बीसलपुर बांध तक होगी.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
कोटा में युवक का अपहरण से फैली सनसनी
कोटा में युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। अपहरण की सूचना से शहर में सनसनी फैल गई। पुलिस...
વલસાડ જિલ્લામાં સ્વાઇન ફ્લૂ ની એન્ટ્રી જિલ્લામાં સ્વાઇન ફલૂ ના 7 જેટલા કેસ નોંધાયા જેમાં સારવાર દરમિયાન એક મહિલાનું મોત
વલસાડ જિલ્લામાં કોરોના બાદ હવે સ્વાઇન ફૂલ ની એન્ટ્રી થઈ છે જિલ્લામાં સ્વાઇન ફૂલ ના 7 જેટલા કેસ...
રાજકોટમાં રાહુલ ગાંધી ચૂંટણી પ્રચાર કરશે કોક જઈને પૂછ્યાવજો દૂધ ક્યાંથી આવે - મનસુખભાઇ માંડાવીયા
વિછીયા વિધાનસભામાં કેન્દ્રીય મંત્રી મનસુખ માંડવીયા નું નિવેદન રાજકોટમાં રાહુલ ગાંધી ચૂંટણી પ્રચાર...
India Canada Relation: दोनों देशों के बीच ख़राब हो रहे रिश्ते की वजह क्या है? -स्पॉटलाइट (BBC Hindi)
India Canada Relation: दोनों देशों के बीच ख़राब हो रहे रिश्ते की वजह क्या है? -स्पॉटलाइट (BBC Hindi)
Delhi Assembly: सदस्यता बहाल होने के बाद विधानसभा पहुंचे BJP विधायक, बताया आगे का प्लान | Aaj Tak
Delhi Assembly: सदस्यता बहाल होने के बाद विधानसभा पहुंचे BJP विधायक, बताया आगे का प्लान | Aaj Tak