बूंदी। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सीतापुरा बूंदी में रात्रि के समय आए दिन हो रही अघोषित विद्युत कटौती को बंद करने और जनरेटर की व्यवस्था करने के संबंध में जिला कलेक्टर एवं पदेन अध्यक्ष जवाहर नवोदय विद्यालय समिति सीतापुरा बूंदी को अध्यनरत छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने मुकेश कुमार चौपदार के नेतृत्व में ज्ञापन सोंपा। अभिभावकों ने ज्ञापन में कहा कि उनके बच्चे पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सीतापुरा बूंदी में अध्ययनरत् है विद्यालय में अक्सर रात्रि के समय विद्युत कटौती हो रही है, इस कारण गर्मी से परेशान होकर छात्र छात्राएं रात्रि में आवासीय सदन से बाहर विद्यालय प्रांगण में आकर सोते हैं जिससे छात्र-छात्राओं को इस बारिश के मौसम में जहरीले जीव जन्तुओं के काटने का खतरा बना रहता है, बच्चों के घमोरियां फुंसिया आदि हो रही है। छात्र-छात्राओं के बाहर सोने से सुरक्षा का भी खतरा बना हुआ है। ज्ञापन में कहा कि छात्र-छात्राओं को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता एवं साफ सफाई की उचित व्यवस्था भी करवाई जाने की मांग भी की। ज्ञापन में अघोषित बिजली कटौती को बंद करने और विकल्प के रूप में जनरेटर लगाकर छात्र-छात्राओं को राहत पहुंचाने की मांग की।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
AI फीचर्स से लैस होगी Samsung Galaxy S24 सीरीज, 16GB रैम के साथ मिलेगा 50MP कैमरा
Samsung Galaxy S24 Specification मीडिया रिपोर्ट की माने तो सैमसंग गैलेक्सी एस24+ और गैलेक्सी एस24...
दिल्ली हादसे पर गरमाई सियासत: आप और भाजपा आमने-सामने, लगे 'स्वाति गो बैक' के नारे,
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में राव आईएएस स्टडी सेंटर में एक बड़ा हादसा हो गया। स्टडी सेंटर के...
PM Modi’s Vision Garnered More Votes Than NC: Tarun Chugh
Bharatiya Janata Party leader Tarun Chugh on Tuesday said that the vision of Prime Minister...