Affordable 125cc Bikes 2024 अगर आप 125cc की बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। हम यहां 125cc की सेगमेंट में आने वाली सबसे सस्ती बाइक्स के बारे में बता रहे हैं। इतना ही नहीं यह बाइक अच्छी माइलेज भी देती है जिसका इस्तेमाल आप रोजाना के रूप में कर सकते हैं। आइए इनके बारे में विस्तार में जानते हैं।

भारतीय मार्केट दुनिया के सबसे बड़े बाजार में से एक है। जब आप एक बाइक खरीदने जात हैं, तो आरको कई ऑप्शन मिलते हैं। 125cc सेगमेंट में कई किफायती और बढ़िया माइलेज देने वाल बाइक्स आती है। जिसमें हीरो मोटोकॉर्प, बजाज और होंडा जैसी कंपनियों की बाइक्स शामिल है। अगर आप नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो 125cc वाली बाइक आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। हम यहां पर आपको 125cc की 5 सबसे सस्ती बाइक्स (Cheapest 125cc Bikes 2024) के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

Bajaj CT125X

  • कीमत- बजाज सीटी 125X की शुरुआती एक्स-शोरूम की कीमत 74,016 रुपये है।
  • कलर ऑप्शन- ब्लू डिकल्स के साथ एबोनी ब्लैक, ग्रीन डिकल्स के साथ एबोनी ब्लैक, रेड डिकल्स के साथ एबोनी ब्लैक।
  • इंजन और ट्रांसमिशन- बाइक में 124.4 cc का इंजन दिया गया है, जो 10.9 PS की पावर और 11 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है।
  • माइलेज- कंपनी दावा करती है कि उनकी यह बाइक 59.6 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।
  • फीचर्स- इसमें हलोजन बल्ब के साथ एक गोलाकार हेडलैंप दिया गया है। इसके साथ ही छोटा काउल, एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप स्ट्रिप, बाइक की पीछे की तरफ ग्रैब रेल, लंबी सीट दी गई है।