वित्त मंत्री के जरिए मंगलवार को संसद के पटल पर आम बजट पेश करने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का माहौल गर्म होने लगा है. इसके साथ ही नेताओं की ओर से पूर्णकालिक बजट को लेकर प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं. इसी कड़ी में सीएम भजनलाल ने भी वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट पर टिप्पणी की है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन के प्रस्तुत किये गए केंद्रीय बजट को मुख्यमंत्री कार्यालय में सुना. यह बजट 'विकसित भारत' की परिकल्पना, अंत्योदय के प्रति दृढ़ संकल्प, एवं 'नए भारत' को वैश्विक विकास का अग्रदूत बनाने का 'रोड मैप' है. नए भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने का मार्ग प्रशस्त करते हुए इस लोक कल्याणकारी, विकासोन्मुख तथा सर्वसमावेशी बजट के लिए माननीय प्रधानमंत्री का हार्दिक आभार एवं माननीय वित्त मंत्री का धन्यवाद. इसके साथ ही भाजपा विधायक बाबा बालकनाथ ने भी बजट पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस बजट को युवाओं, किसानों और महिलाओं का बजट बताया है. मीडिया से बात करते हुए तिजारा विधायक ने कहा कि यह बजट देश को विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में आगे ले जाएगा. मोदी सरकार जो कहती है, वो करती है. इस बजट में युवाओं, किसानों, महिलाओं और आम आदमी पर फोकस किया गया है. इसके साथ ही उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने आम बजट पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इसे मोदी सरकार का बेहतरीन बजट बताते हुए पीएम मोदी और वित्त मंत्री को बधाई दी है. साथ ही उन्होंने कहा कि इस बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है. यह बजट युवाओं को रोजगार देने, कौशल को बढ़ावा देने और महिला सशक्तिकरण का बजट है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
জন্ম গাওঁৰ প্ৰভাত ফেৰিত সাংসদ দিলীপ শইকীয়া
আজাদী কা অমৃত মহোৎসৱৰ লগত সংগতি ৰাখি আজি হৰঘৰ ত্ৰিৰঙ্গাৰ সজাগতৰ বাবে বিজেপি বড়িগোগ বনভাগ মণ্ডলৰ...
नगर निगम कोटा में काँग्रेस पार्षदो का अनिश्चित कालीन धरना, क्या रखी मांग देखे पूरा मामला
नगर निगम कोटा में काँग्रेस पार्षदो का अनिश्चित कालीन धरना, क्या रखी मांग देखे पूरा मामला
ट्रैक्टर चालकाच्या धडकेण ३वर्षीय चिमुकलीचा दुर्देवी मृत्यु सिलोड तालुक्यातिल घटना
औरंगाबाद : जिल्ह्याच्या सिलोड तालुक्यातिल घटना घरासमोर अंगणात खेळत असलेल्या बालिकेस धडक...
गंभीर रूप ले सकती है Fatty Liver की समस्या, 3 टेस्ट की मदद से करें समय रहते इसकी पहचान
लिवर (Liver) हमारे शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण अंग है, जिसमें आमतौर पर कुछ फैट मौजूद होते ही हैं,...