वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी एनडीए सरकार का पहला बजट पेश किया. पूरे देश की निगाहें मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट पर और इसमें होने वाली घोषणाओं पर टिकी हुईं थी. वहीं बजट पेश होने के बाद लगातार विपक्षी नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है. इसी बीच कांग्रेस के नेता और सांसद ने भी बजट को लेकर सरकार पर हमला बोला है. सांसद इमरान मसूद ने कहा कि नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू से डरा हुआ बजट है. इनका अपना कोई विजन नहीं है. बोलने के लिए तो बहुत कुछ बोला जाता है. अब देखना होगा कि ये अमल में कैसे लाएंगे. बसपा चीफ मायावती ने केंद्रीय बजट 2024 पर सवाल उठाते हुए कहा कि संसद में आज पेश केन्द्रीय बजट अपने पुराने ढर्रे पर कुछ मुट्ठी भर अमीर व धन्नासेठों को छोड़कर देश के गरीबों, बेरोजगारों, किसानों, महिलाओं, मेहनतकशों, वंचितों व उपेक्षित बहुजनों के त्रस्त जीवन से मुक्ति हेतु अच्छे दिन की उम्मीदों वाला कम बल्कि उन्हें मायूस करने वाला ज्यादा था. उन्होंने कहा कि देश का विकास व लोगों का उत्थान आँकड़ों के भूल भुलैया वाला न हो, बल्कि लोगों को त्रस्त जीवन से मुक्ति के लिए रोजगार के अवसर, जेब में खर्च के लिए पैसे/ आमदनी जैसी बुनियादी तरक्की सभी को मिलकर महसूस भी हो.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ધાનેરા તાલુકામાં અપક્ષ દ્વારા સભા યોજવામાં આવી
ધાનેરા તાલુકામાં અપક્ષ દ્વારા સભા યોજવામાં આવી
पांच दिन बाद शुरू होने वाली चारधाम यात्रा में मुश्किलें, बद्रीनाथ और केदारनाथ का रास्ता बर्फ से ढका
उत्तराखंड (Uttarakhand) में गढ़वाल हिमालय में बद्रीनाथ (Badrinath) और केदारनाथ (Kedarnath) की...
भारत के लिए अहम दिन, नीरज चोपड़ा दिखाएंगे कमाल; भारतीय हॉकी टीम से पदक की उम्मीद
भारत के लिए पेरिस ओलंपिक-2024 के बीते 9 दिन मिले जुले रहे। निशानेबाजी में देश को तीन मेडल मिल...
Yashaswini and Ankur wear the second single’s crown in Table Tennis in Kanteerava Indoor Stadium Bengaluru.
Bengaluru, December 18: Ankur Bhattacharjee, who narrowly missed the title in his previous final,...