अलवर जिले के भाजपा नेता यासीन खान की हत्या के मामले में नारायणपुर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी महाराज सिंह और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है. जिले के मुंगस्का निवासी यासीन खान की 11 जुलाई को नारायणपुर इलाके में कुछ बदमाशों ने हत्या कर दी थी. इस मामले में कोटपूतली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 11 जुलाई को नारायणपुर इलाके में विजयपुरा के पास दो गाड़ियों में सवार होकर आए कुछ बदमाशों ने यासीन खान के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था. जहां जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी. इस संबंध में भाजपा नेता के भाई ने हत्या का मामला दर्ज कराया था. केस दर्ज होने के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस ने घटना के तीसरे दिन दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने लक्ष्मणगढ़ थाने के उछार गांव निवासी महाराज सिंह और उसके भाई अशोक कुमार जाट को भी गिरफ्तार किया है. हत्या में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी महाराज के भाई अशोक की थी. इसी साक्ष्य के आधार पर लक्ष्मणगढ़ पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर नारायणपुर पुलिस को सौंप दिया. पुलिस के मुताबिक महाराज सिंह को करौली जिले के हिंडौन सिटी से गिरफ्तार किया गया है. घटना के बाद से ही वह फरार था और शुरुआत में उसका नाम सामने आया था कि उसने सुपारी लेकर हत्या की है. शुरुआती जांच में पता चला है कि महाराज सिंह पर यासीन हत्याकांड समेत चार मामले दर्ज हैं. जिनमें से एक हत्या के प्रयास का मामला है. अन्य लोगों की तलाश जारी है. इस हत्या में महाराज सिंह ने अपने भाई अशोक जाट की थार गाड़ी का इस्तेमाल किया था. पुलिस ने इससे पहले बेलाका गांव निवासी अकरम और रामगढ़ निवासी दीपक मीना को गिरफ्तार किया था. फिलहाल पुलिस इन सभी से आगे की पूछताछ कर रही है और बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
રાજુલાના ગ્રામ્ય વિસ્તારમા પવન સાથે ધોધમાર વરસાદ | SatyaNirbhay News Channel
રાજુલાના ગ્રામ્ય વિસ્તારમા પવન સાથે ધોધમાર વરસાદ | SatyaNirbhay News Channel
জামুগুৰিহাটৰ বগাবিলত বিদ্যুৎস্পৃষ্ট হৈ মহিলাৰ মৃত্যু
জামুগুৰিহাটৰ বগাবিলত বিদ্যুৎস্পৃষ্ট হৈ মহিলাৰ মৃত্যু
online application ( સોર્ટટમ લોન) ફ્રોડ નો ભેદ ખુલાસો, સાઇબર સેલ ક્રાઇમ ટીમ અમદાવાદ,
online application ( સોર્ટટમ લોન) ફ્રોડ નો ભેદ ખુલાસો, સાઇબર સેલ ક્રાઇમ ટીમ અમદાવાદ,
સંયુક્ત કર્મચારીઓની મહારેલી બનાસકાંઠા પાટણ મહેસાણા
સંયુક્ત કર્મચારીઓની મહારેલી બનાસકાંઠા પાટણ મહેસાણા
Dealing Room Check: डीलर्स ने इन दो स्टॉक्स में कराई बंपर बाईंग, कहां मिलेगा जोरदार मुनाफा
Dealing Room Check: डीलर्स ने इन दो स्टॉक्स में कराई बंपर बाईंग, कहां मिलेगा जोरदार मुनाफा