राजस्थान हाईकोर्ट ने गलता पीठ के महंत अवेधशाचार्य की नियुक्ति को रद्द कर दिया. हाईकोर्ट की जयपुर बेंच के जस्टिस समीर जैन की एकल पीठ ने यह फैसला सुनाया. कोर्ट ने राज्य सरकार को गलता पीठ को टेक ओवर करने का आदेश दिया. साल 1943 में जयपुर स्टेट की ओर से अवधेशाचार्य के पिता रामोदाचार्य को महंत नियुक्त किया गया था. उसमें उत्तराधिकार का प्रावधान नहीं था. इसके बाद भी रामोदाचार्य के बेटे अवधेशाचार्य महंत बन गए, जो वैध नहीं है. हाईकोर्ट ने राजस्थान सरकार को गलता पीठ को विकसित करने के आदेश दिए. जस्टिस समीर जैन ने कहा कि गलता पीठ को अयोध्या और उज्जैन के महाकाल के तर्ज पर कॉरिडोर बनाया जाए. गलता पीठ की बेची गई संपत्तियों को भी निरस्त करने के आदेश दिए. कोर्ट ने कहा कि महंत की नियुक्ति करना सरकार का अधिकार है. रामशरण दास और वकील उमाशंकर ने राजस्थान हाईकोर्ट में जनहित याचिका लगाई थी. याचिका में गलता पीठ को राज्य सरकार की संपत्ति बताई गई. पहले राज्य सरकार ने ही रामोदाचार्य को महंत बनाया था. साल 1963 में नियम के खिलाफ राजस्थान पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड करवा लिया. 1999 में रामोदाचार्य ने ट्रस्ट के नियमों में संशोधन कर दिया. वंशानुगत रजिस्टर्ड करवा लिया था. गलता पीठ जयपुर में गलता की पहाड़ियों में है. यह सतयुग के ऋषि गालव की तपोभूमि है. बताया जाता है कि यहां ऋषि गालव ने तपस्या की थी. गोस्वामी तुलसीदास ने रामचितमानस का अयोध्या कांड भी गलता पीठ में ही लिखा था. गलता पीठ की संपत्ति भरतपुर में भी है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
TECH NEWS :- आज से Oppo Reno 10 5G की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू, इन बैंक कार्ड पर मिलेगी 3,000 रुपये की छूट
Oppo Reno 10 5G Price Officially Revealed ओप्पो ने आधिकारिक तौर पर भारत में नए लॉन्च किए गए ओप्पो...
યુવક કેન્સરના છેલ્લા સ્ટેજ પર હતો, કોવિડ 19 વાયરસે તેનો જીવ બચાવ્યો, તેની સ્ટોરી છે મોટી ફિલ્મ
કોરોના મહામારીને કારણે વિશ્વભરમાં અત્યાર સુધીમાં 64 લાખથી વધુ લોકોએ પોતાનો જીવ ગુમાવ્યો છે....
અમીરગઢ ના ધનપુરા વિરમપુર ગામે વિજ કરંટ થી ભેંસ નું મોત@live24newsgujarat
અમીરગઢ ના ધનપુરા વિરમપુર ગામે વિજ કરંટ થી ભેંસ નું મોત@live24newsgujarat
कलाल समाज कोटा नेबालिका छात्रावास में किया 151 वृक्षों का रोपण
कलाल समाज द्वारा विनोबा भावे नगर स्थित कलाल समाज बालिका छात्रावास पर रविवार को वृक्षारोपण...
અમદાવાદના ખોખરા પોલિસ સ્ટેશન માર્ગ પર પીવાના શુધ્ધ પાણીનો વીસેક ફુટ ઉંચો ફુવારો ઉડયો
અમદાવાદ મણિનગર રેલવે ફાટકથી પોલિસ સ્ટેશનના માગઁ પર બાલકૃષ્ણ સોસાયટી ના ગેટની સામે બે માળથી પણ...