जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में मंगलवार को भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दिया। हालांकि, इस दौरान फायरिंग में एक जवान घायल हो गया। सेना की नगरोटा (जम्मू) स्थित व्हाइट नाइट कोर ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आतंकवादियों ने राजौरी जिले के बट्टल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की। भारतीय सेना ने बताया है कि सतर्क जवानों ने तड़के तीन बजे बट्टल सेक्टर में घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों पर फायरिंग कर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। भारी गोलीबारी के दौरान एक जवान घायल हो गया।फिलहाल, सेक्टर में ऑपरेशन जारी है। जानकारी के अनुसार, तीन से चार आतंकी इन्हीं जंगलों में छुपे हुए हैं, जिनके लिए सुरक्षा बलों की तरफ से आतंकी के खिलाफ ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि सेना ने जम्मू डिवीजन के घने जंगलों वाले जिलों से आतंकवाद का सफाया करने के लिए पहले ही करीब चार हजार विशेष रूप से प्रशिक्षित बलों को तैनात किया है, जिनमें विशिष्ट पैरा कमांडो और पर्वतीय युद्ध में प्रशिक्षित जवान शामिल हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
#চুগাৰৰপৰা #গ্ৰেষ্টিকলৈ,#কিডনী ষ্টন #কেঞ্চাৰ বেমাৰৰ চিকিৎসা সহজতে কৰিব বগামাটীৰ অজয় বসুমতাৰীয়ে
#চুগাৰৰপৰা #গ্ৰেষ্টিকলৈ,#কিডনী ষ্টন #কেঞ্চাৰ বেমাৰৰ চিকিৎসা সহজতে কৰিব বগামাটীৰ অজয় বসুমতাৰীয়ে
सांगोद में हुई चोरी की वारदात करने वाले चोर को पकड़ा,पुलिस ने पूरा माल वसूला
कोटा. सांगोद पुलिस ने चोरी के मामले में एक मुलजिम को गिरफतार कर प्रकरण का माल मशरुका बरामद करने...
रामगंज बालाजी आंगनबाड़ी केंद्र पर स्तनपान सप्ताह के तहत मां के दूध की उपयोगिता और शिक्षा पर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित हुआ
बूंदी । विश्व स्तनपान सप्ताह के दूसरे दिन इनर व्हील क्लब द्वारा रामगंज बालाजी गांव आंगनवाड़ी...
लिवर डिजीज की तरफ इशारा करते हैं शरीर में नजर आने वाले ये संकेत, भूलकर भी न करें अनदेखा
लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है जो खून फिल्टर करने के साथ ही शरीर से टॉसिन्स को बाहर...