सांगोद, कोटा। भगवान शिव की भक्ति का महीना श्रावण सोमवार से शुरू हो गया। इसी के साथ ही घरों और मंदिरों में एक माह तक चलने वाले सावन व्रत, पूजन और अनुष्ठान की शुरूआत भी हो गई। शिवभक्त पूरे माह व्रत-उपासना करेंगे। दूर-दराज क्षेत्रों से भक्त कावड़ लाकर भगवान शिव का अभिषेक कर उन्हे रिझाने का प्रयास करेंगे। सावन माह के पहले दिन सोमवार के संयोग से शिवालयों पर मेले सा माहोल रहा। श्रद्धालुओं ने शिवालयों पर पहुंचकर भगवान भोले का पूजन कर रिझाया। भगवान शिव की प्रतिमाओं का भी आकर्षक श्रंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने शिवालयों में पहुंचकर चंदन, इत्र, धूप, जनेऊ, मोली, सुपारी, लोंग, इलायची, भांग आदि से भगवान शिव का अभिषेक और पूजन किया। यहां पंचायत समिति, चैतन्य हनुमान मंदिर, गणेशकुंज, श्रीजी मंदिर आदि शिवालयों पर सुबह से दोपहर तक भीड़ रही। कई श्रद्धालुओं ने परिवार समेत शिवालयों पर विशेष अनुष्ठान भी किए। पंडित उमेश गौतम ने बताया कि सनातन धर्म में सावन के माह का विशेष महत्व है। पूरे माह भगवान शंकर के भक्त अपने इष्टदेव की प्रसन्नता के लिए व्रत-उपासना, अभिषेक, पूजन, अनुष्ठान करते हैं। इसके अलावा प्राचीन शिवालयों में सावन के शुरू होने को लेकर शिवभक्तों ने पूर्व में ही तैयारियां शुरू कर दी थी। सावन को लेकर भक्तों में खासा उत्साह नजर आ रहा है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ಬೆಂಗಳೂರಿನಲ್ಲಿ ಸಂವಿಧಾನ ಶಿಲ್ಪಿ ಡಾ. ಬಿ.ಆರ್. ಅಂಬೇಡ್ಕರ್ ಅವರ 250 ಅಡಿಯ ಪ್ರತಿಮೆಯನ್ನು ನಿರ್ಮಿಸಬೇಕೆಂದು ಶಂಕರ್ ರಾಮಲಿಂಗಯ್ಯ ಅವರು ಒತ್ತಾಯಿಸಿದರು.
ಬೆಂಗಳೂರು, ಫೆಬ್ರವರಿ 13, 2025
ಬೆಂಗಳೂರು ಪ್ರೆಸ್ ಕ್ಲಬ್ ನಲ್ಲಿ 'ಕರ್ನಾಟಕ ಭೀಮ್ ಸೇನೆ' (ರಿ.) ಸಂಘಟನೆಯ...
उपखण्ड अधिकारी ने किया ब्लॉक के सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण 73 मे से 47 कार्मिक मिले नदारद.
उनियारा. उपखण्ड अधिकारी श्री शत्रुघ्न सिंह गुर्जर द्वारा अलीगढ में स्थित राजकीय कार्यालयों का...
CM ભૂપેન્દ્ર પટેલ દવારા રવિશંકર આર્ટ ગેલેરી ખાતે ‘ફોટો પ્રદર્શન’ ખુલ્લું મુકાયુ
#buletinindia #gujarat #ahmedabad
2025 में हम सबसे अच्छा-प्रदर्शन वाले बाजारों में शुमार होंगे:मॉर्गन स्टेनली का अनुमान- सेंसेक्स 1 साल में 28% चढ़कर 1 लाख पार कर सकता है
अमेरिकी ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली का अनुमान है कि भारत की अर्थव्यवस्था में स्थिरता बनी रहेगी।...
Mt Kilimanjaro : Punjab का पांच साल का बच्चा Africa की सबसे ऊंची चोटी पर कैसे चढ़ा? (BBC Hindi)
Mt Kilimanjaro : Punjab का पांच साल का बच्चा Africa की सबसे ऊंची चोटी पर कैसे चढ़ा? (BBC Hindi)