राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गतिविधियों में शामिल होने पर लगे प्रतिबंध को हटाने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि आरएसएस पिछले 99 वर्षों से सतत राष्ट्र के पुनर्निर्माण एवं समाज की सेवा में संलग्न है और सरकार का वर्तमान निर्णय भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को पुष्ट करने वाला है। वहीं, विपक्ष केंद्र सरकार पर हमला बोला है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने सरकार के फैसले को लेकर बयान जारी कर कहा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गत 99 वर्षों से सतत राष्ट्र के पुनर्निर्माण एवं समाज की सेवा में संलग्न है। राष्ट्रीय सुरक्षा, एकता-अखंडता एवं प्राकृतिक आपदा के समय में समाज को साथ लेकर संघ के योगदान के चलते समय-समय पर देश के विभिन्न प्रकार के नेतृत्व ने संघ की भूमिका की प्रशंसा भी की है।आंबेकर ने आगे कहा, अपने राजनीतिक स्वार्थों के चलते तत्कालीन सरकार द्वारा शासकीय कर्मचारियों को संघ जैसे रचनात्मक संगठन की गतिविधियों में भाग लेने के लिए निराधार ही प्रतिबंधित किया गया था। शासन का वर्तमान निर्णय समुचित है और भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को पुष्ट करने वाला है। आपको बता दें कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने एक आदेश जारी करते हुए सरकारी कर्मचारियों के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गतिविधियों में शामिल होने पर लगा प्रतिबंध हटा लिया है। केंद्र सरकार ने 1966, 1970 और 1980 में तत्कालीन सरकारों द्वारा जारी उन आदेशों में संशोधन किया है, जिनमें सरकारी कर्मचारियों के आरएसएस की शाखाओं और उसकी अन्य गतिविधियों में शामिल होने पर रोक लगाई गई थी। कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी ने सरकारी कर्मचारियों के संघ की शाखा में जाने पर प्रतिबंध हटाने का निर्णय पर आपत्ति जताई है। बसपा की मुखिया मायावती ने सरकारी कर्मचारियों के आरएसएस की शाखाओं में जाने पर 58 वर्ष से जारी प्रतिबंध को हटाने का केन्द्र का निर्णय देशहित से परे बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि सरकारी कर्मचारियों को आरएसएस की शाखाओं में जाने पर 58 वर्ष से जारी प्रतिबंध को हटाने का केन्द्र का निर्णय देशहित से परे, राजनीति से प्रेरित संघ तुष्टीकरण का निर्णय है ताकि सरकारी नीतियों व इनके अहंकारी रवैयों आदि को लेकर लोकसभा चुनाव के बाद दोनों के बीच तीव्र हुई तल्खी दूर हो।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
સેન્ટ ઝેવિયર્સ હાઈસ્કૂલ ખાતે ગરબાનું કરાયું આયોજન.
ઉમરેઠ સેન્ટ ઝેવિયર્સ હાઇસ્કુલના વિદ્યાર્થીઓ દ્વારા શાળામાં નવરાત્રિ મહોત્સવ મનાવમાં આવ્યો હતો....
INAUGURATION OF SRI RAGHVAENDRA SWAMI 352ND ARADHANA MAHOTSAVA BY 108 SRI SRI VIDYASHREESHA THEERTHA
INAUGURATION OF SRI RAGHVAENDRA SWAMI 352ND ARADHANA MAHOTSAVA BY 108 SRI SRI VIDYASHREESHA THEERTHA
દિવાળી પૂર્વે દિયોદર જેતડા ત્રણ રસ્તા પાસે થી ઈંગ્લીશ દારૂ સાથે પાંચ લાખથી વધુ ના મુદ્દામાલ સાથે પોલીસે એક જડપયો
https://youtu.be/Rpmi8MZS9do
દિયોદર પોલીસના હાથે દિવાળી પૂર્વે દિયોદર માં ઈંગ્લીશ દારૂ પહોંચાડવો...
দেশৰ ৭৫ তম বৰ্ষপুতি উপলক্ষে চিমেনচাপৰিত জোনাই মহকুমা প্ৰশাসনৰ বিশাল চাইকেল ৰেলী কাৰ্যসূচী ৰূপায়ন
দেশৰ ৭৫ তম বৰ্ষপুতি উপলক্ষে চিমেনচাপৰিত জোনাই মহকুমা প্ৰশাসনৰ বিশাল চাইকেল ৰেলী কাৰ্যসূচী ৰূপায়ন...
ડીસા કાંટ રોડ પર સર્જાયો અકસ્માત
#buletinindia #gujarat #banaskantha