बीजेपी के सीनियर लीडर और राजस्थान सरकार में कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के काफिले का एक्सीडेंट हो गया है. उनके काफिले में शामिल तीन गाड़ियां आपस में ही टकरा गईं. यह हादसा सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के लालसोट कोटा मेगा हाईवे पर भाडौती पुलिस चौकी के सामने हुआ. इसमें किरोड़ीलाल मीणा के काफिले की तीनों कारें छतिग्रस्त हो गई हैं. हादसे के दौरान मंत्री किरोडीलाल मीणा की गाड़ी सबसे आगे चल रही थी. गनीमत ये रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई. दरसल, कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा अपने काफिले के साथ सवाई माधोपुर से लालसोट की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान भाड़ौती पुलिस चौकी के सामने उनके काफिले की कारें एक डंपर को बचाने के चक्कर में आपस में टकरा गईं. दरअसल, डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा रविवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए सवाई माधोपुर आये थे और कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह लालसोट की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान मंत्री मीणा का एक दर्जन से अधिक गाड़ियों का काफिला भाड़ौती पुलिस चौकी के सामने से गुजर रहा था. तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर को बचाने के चक्कर में किरोड़ीलाल मीणा की कार के पीछे उनके काफिले में चल रही एक कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे चल रही 3 गाड़ियां आपस में टकरा गईं.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Lok Sabha Elections: EVM की जगह बैलेट से चुनाव कराने के 'बघेल प्लान' पर भी EC की तैयारी, जरूरत पड़ी तो..
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के ईवीएम (...
राजस्थान के इन 19 जिलों में खुलेंगे नए ग्राम न्यायालय, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सहित कई राज्यों से ग्राम न्यायालयों की संख्या बढ़ाने को कहा है। कोर्ट...
Cong promoting unethical Gandhi family rule : Chugh
BJP national general secretary Tarun Chugh today blasted the Congress high command for promoting...